जदयू के राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल, श्याम रजक को महाराष्ट्र और मनीष वर्मा को ओडिशा की जिम्मेदारी, श्रवण कुमार उत्तर प्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे

Patna, 17 नवंबर . बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस संबंध में Tuesday को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नई नियुक्तियों की जानकारी दी.

जारी सूची के अनुसार, पूर्व सांसद और उपाध्यक्ष चन्द्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को ईबीसी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आफाक अहमद खान को मुख्यालय, उत्तर-पूर्व और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है. विधायक श्याम रजक को Maharashtra, विधायक रामसेवक सिंह को Jharkhand और पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है.

पूर्व सांसद कहकशां परवीन को महिला विंग, पूर्व विधायक सुनील कुमार (इंजीनियर) को दिल्ली और पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महासचिव बनाया गया है. राज सिंह मान को Haryana, मनीष कुमार वर्मा को Odisha और हर्षवर्द्धन सिंह को गोवा का महासचिव बनाया गया है.

वहीं, राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राष्ट्रीय सचिवों में रविंद्र प्रसाद सिंह को छत्तीसगढ़, विद्या सागर निषाद को Madhya Pradesh, दयानंद राय को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, संजय कुमार को कर्नाटक, मोहम्मद निसार को मुख्यालय एवं तमिलनाडु, शैलेन्द्र कुमार को पंजाब, रूही तागुंग को असम और धर्मेंद्र तिवारी को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है.

निवेदिता कुमारी को सह-प्रभारी महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अतिरिक्त बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश, पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े को उत्तर-पूर्व का सह-प्रभारी बनाया गया है. पूर्व विधायक अशोक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

वहीं, शैलेन्द्र कुमार को दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर राष्ट्रीय सचिव और पंजाब राज्य इकाई का प्रभारी बनाया गया है. कमलेश राय को तत्काल प्रभाव से दिल्ली इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सुधीर बांका को Madhya Pradesh राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा पार्टी ने राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में निखिल मंडल, विधायक कोमल सिंह और शालिनी पटेल को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

–

एमएनपी/डीकेपी