
New Delhi, 9 अक्टूबर . आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र Government और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है. 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे. केजरीवाल ने Friday को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हिस्सा लेने जंतर-मंतर पहुंचेंगे.
उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने की अपील की. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं.
उनके मुताबिक, भाजपा को वोट नहीं देने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. उन्होंने इन अनियमितताओं के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाए और उनके इस्तीफे की मांग की. अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा Government पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे जा रहे हैं और मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि यह सब ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हो रहा है. उन्होंने कहा कि देशभर में लोग मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
केजरीवाल ने आम जनता से Saturday को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या Political दल का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश और उसके लोकतंत्र से जुड़ा सवाल है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं प्रदर्शन में शामिल होंगे और उनका पूरा परिवार भी इस आंदोलन में हिस्सा लेगा.
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले Police की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं को फोन किए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं से पूछा जा रहा है कि वे प्रदर्शन में कब पहुंचेंगे, उनके साथ कौन-कौन आएगा और वे जंतर-मंतर तक कैसे पहुंचेंगे.
भारद्वाज ने दिल्ली Police से कहा कि उसे नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए, न कि उन्हें सीमित करने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि Police कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रही है और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर डराया-धमकाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. Saturday को होने वाले प्रदर्शन में आप के विधायक, पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे.
भारद्वाज ने देशवासियों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए इस लड़ाई में भाग लेने की अपील की. आम आदमी पार्टी ने इस प्रदर्शन को लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है.
–
पीकेटी/एएसएच
Skip to content