छोटी बेटी अलीशा के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने लुटाया प्यार, लिखा- तुम भगवान का दिया अनमोल तोहफा हो

Mumbai , 28 अगस्त . Actress सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा सेन Friday को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर Actress ने बेटी के लिए खास पोस्ट की. Actress ने अपनी पोस्ट के जरिए अलिशा के सादगी भरे व्यवहार की प्रशंसा की.

Actress ने इंस्टाग्राम पर अलीशा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें अलिशा Actress बड़ी बहन रेने सेन और परिवार के सदस्यों के नजर आ रही हैं. Actress सुष्मिता सेन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अलिशा सेन, तुम बहुत खूबसूरत, समझदार, दयालु और उदार दिल वाली हो, जिसे भगवान ने 17 साल पहले मुझे एक तोहफे के तौर पर मुझे दिया था और मैंने तुम्हारा नाम ‘भगवान का अनमोल तोहफा’ रखा था.

Actress ने बेटी की तारीफ में लिखा कि अलीशा समय के साथ और निखर रही हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “अलिशा, समय के साथ मैं तुम्हारे नाम के पीछे की शख्सियत को देख रही हूं. अंदर से गहरा और खुशी भरा एहसास होता है कि तुम इस दुनिया और पूरी मानवता के लिए तोहफा साबित होगी. तुम जो हो और तुममें जो ईश्वर की कृपा है, उस पर मुझे गर्व है. तुम्हारी सादगी देखकर मैं हैरान रह जाती हूं. लव यू सो मच.”

Actress सुष्मिता सेन सिंगर मदर हैं, उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया था और उन्होंने दोनों का अकेले पालन-पोषण किया है. साल 2000 में रेनी सेन को गोद लिया था, जबकि साल 2010 में अलीशा सेन को गोद लिया था.

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी अपनी मां की तरह टैलेंटेड हैं. वह शॉर्ट फिल्म ‘सुट्टाबाजी’ में नजर आ चुकी हैं. 13 मिनट की इस फिल्म में रेने ने साबित कर दिया है कि वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं. आने वाले दिनों में रेने कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं.

अलीशा लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं और उच्च शिक्षा के लिए स्विट्जरलैंड के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं.

एनएस/एएस