
छिंदवाड़ा, 19 अक्टूबर . Madhya Pradesh के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता से भाजपा विधायक के निवास में हुई मारपीट की घटना की निंदा करते हुए पूर्व सांसद नकुलनाथ ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
कांग्रेस के पूर्व सांसद नकुलनाथ का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बलराम के साथ अमरवाड़ा भाजपा विधायक कमलेश शाह के कर्मचारी नेमा एवं साथियों द्वारा विधायक निवास पर ले जाकर मारपीट किए जाने की घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है. छिंदवाड़ा में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं. साथ ही यह घटना जिले में हो रहे आदिवासी भाइयों पर अत्याचार के साथ Police और प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है.
पूर्व सांसद नकुलनाथ ने Police प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 72 घंटे के भीतर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. अन्यथा इस मामले को Chief Minister और Madhya Pradesh विधानसभा तक उठाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के अहंकार में बैठे लोग यह बात अच्छी तरह समझ लें कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता अकेला नहीं है. पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई में मैं स्वयं और कांग्रेस पार्टी के सभी साथी पूरी मजबूती से उसके साथ खड़े हैं.
उन्होंने कहा कि हम अन्याय के सामने झुकने वाले नहीं हैं. सत्ता का अहंकार हो या किसी भी तरह की गुंडागर्दी, उसका जवाब जरूर दिया जाएगा. कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है. न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
दरअसल, अमरवाड़ा से भाजपा के विधायक कमलेश शाह पहले कांग्रेस में थे और उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ले ली थी और वह वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं. भाजपा विधायक के समर्थकों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता से की गई मारपीट के बाद पूर्व सांसद नकुलनाथ सक्रिय हैं और वह कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content