छत्तीसगढ़ : सूरजपुर की रेड नदी में डूबने से दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

सूरजपुर, 24 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर स्थित रेड नदी में हुई, जहां नहाने के दौरान दो किशोर भाई गहरे पानी में चले गए. उन्हें बचाने के प्रयास में उनके मौसेरे भाई और मौसा भी नदी में कूद गए, लेकिन चारों की जान नहीं बच सकी.

बिहार निवासी 13 वर्षीय गोपाल और 15 वर्षीय कृष्ण गोपाल अपने मौसा के घर घूमने के लिए सूरजपुर आए हुए थे. Saturday को दोनों भाई अपने 20 वर्षीय मौसेरे भाई अभिजीत और 45 वर्षीय मौसा विवेक सिंह के साथ रेड नदी में नहाने गए थे.

नहाने के दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में डूबने लगे. उन्हें बचाने के लिए पहले अभिजीत और फिर विवेक सिंह पानी में उतर गए, हालांकि तेज बहाव और गहराई के कारण चारों नदी में डूब गए.

घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर Police और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. चारों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया. कुछ देर की मशक्कत के बाद नदी से चारों शवों को निकाल लिया गया.

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

–

एएमटी/