
बलरामपुर, 20 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi का सपना है कि देश की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनें और परिवार की आय बढ़ाने में बराबर की भागीदार बनें. इसी संकल्प को जमीन पर साकार करती छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम पतरापारा की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं. कभी परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाली ये महिलाएं अब टमाटर और अन्य सब्जियों की खेती के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं.
ग्राम पतरापारा और आसपास के क्षेत्र में संचालित 18 स्व-सहायता समूहों की 108 महिलाएं टमाटर की खेती से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं. इन महिलाओं ने अपने खेतों और बाड़ियों को आजीविका का केंद्र बना दिया है. टमाटर के साथ मिर्च, सेम और गोभी जैसी सब्जियों का भी उत्पादन किया जा रहा है.
आज इन महिलाओं की बाड़ियों में टमाटर की फसल लहलहा रही है. समूह की महिलाओं के अनुसार, एक सीजन में प्रत्येक महिला को तीन से चार लाख रुपए तक की आमदनी होने की संभावना है.
स्व-सहायता समूह की सदस्य सोनिया ने समाचार एजेंसी को बताया कि वे इससे 2017 से जुड़ी हैं. हमें 20 हजार रुपए निकले थे, जिससे टमाटर की खेती शुरू की है.
जागेश्वरी ने बताया कि जब हमें 20-20 हजार रुपए तो हमने भी टमाटर उगाना शुरू किया. अभी शुरुआत में 20-25 ट्रे टमाटर निकल पा रहे हैं और उन्हें मंडी में बेचा जाता है. उन्होंने बताया कि कई लाख रुपए के टमाटर की बिक्री हो चुकी है और अभी फसल बाकी है. उन्होंने कहा कि Prime Minister की ओर से शुरू की गई योजना से हमें बहुत लाभ होता है.
एक अन्य स्व-सहायता समूह से जुड़ीं सावित्री शांडिल्य ने बताया कि वे कुल तीन ग्राम पंचायतों में कामकाज संभालती हैं. ग्रुप से जुड़ी महिलाएं ने 20-20 हजार रुपए निकाले थे और टमाटर की खेती शुरू की थी. ये महिलाएं अब तक लगभग 500-600 ट्रे टमाटर बेच चुकी हैं.
खेती से होने वाली आमदनी ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. इनमें से अधिकांश महिलाएं लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं, जबकि अन्य महिलाएं भी इस लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही हैं.
खेती से होने वाली आमदनी ने इन महिलाओं के परिवार की आर्थिक तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है. अब वे बच्चों की शिक्षा, घरेलू जरूरतों और परिवार के अन्य खर्चों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. सबसे खास बात यह है कि महिलाएं अब केवल परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करने वाली नहीं, बल्कि स्वयं आय अर्जित करने वाली उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं.
–
डीसीएच/
Skip to content