छत्तीसगढ़: पीएम सूर्य घर योजना बनी धमतरी के लोगों के लिए वरदान, बिजली बिल की चिंता हुई दूर

धमतरी, 16 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ में Prime Minister सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना धमतरी जिले के लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रही है. इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर लोग बिजली बिल के खर्च को कम कर रहे हैं. योजना का उद्देश्य नागरिकों को सस्ती और स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. धमतरी के लाभार्थी रुद्र प्रकाश साहू को भी इस योजना का लाभ मिला है. उन्होंने अपने घर की छत पर तीन किलोवॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया है, जिसके बाद बिजली बिल शून्य हो गया है.

रुद्र प्रकाश साहू ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के लिए उन्हें केंद्र Government की ओर से 78 हजार रुपए और राज्य Government की ओर से 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिली. इस आर्थिक सहायता से संयंत्र लगवाने में उन्हें काफी राहत मिली. लाभार्थी ने कहा कि पहले उनके घर में बिजली का बिल काफी अधिक आता था. हर महीने बिल का भुगतान करना उनके लिए परेशानी का कारण बनता था, लेकिन घर में सोलर पैनल लगने के बाद स्थिति बदल गई है. अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और उन्हें बिल चुकाने की जरूरत नहीं पड़ रही है.

लाभार्थी ने बताया कि उनके घर में सौर ऊर्जा संयंत्र से बिजली का उत्पादन हो रहा है. घर की जरूरत पूरी होने के बाद उत्पादित अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से ग्रिड में भेजी जा रही है. उन्होंने कहा कि शासन की ओर से भविष्य में इस अतिरिक्त बिजली के लिए उचित कीमत दिए जाने की बात कही जा रही है. इससे उन्हें आगे आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है. उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगने से उनके परिवार को बिजली बिल के खर्च से राहत मिली है. इस बदलाव से वह और उनका परिवार खुश हैं. योजना ने घरेलू बिजली खर्च को कम करने में मदद की है और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया है.

Prime Minister सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना है. योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी से सोलर पैनल लगवाने का आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिलती है. साथ ही, सौर ऊर्जा का उपयोग ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

योजना का लाभ मिलने पर रुद्र प्रकाश साहू ने Prime Minister Narendra Modi के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister सूर्यघर योजना से उन्हें आर्थिक राहत मिली है. उन्होंने Prime Minister के कार्यकाल और आम जनता के हित में बनाई गई योजनाओं की भी सराहना की. साहू ने कहा कि उनके घर में सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से बिजली बिल की समस्या दूर हुई है और अतिरिक्त बिजली शासन को दी जा रही है. उन्होंने इसके लिए Prime Minister को धन्यवाद दिया.

–

/