छत्तीसगढ़ को मिला 1.06 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 29 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार : सीएम साय

रायपुर, 20 नवंबर . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के युवाओं की प्रतिभा को नए अवसर मिलें, उनके सपनों को नई उड़ान मिले और वे अपने ही प्रदेश में उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें, इसी दिशा में Government निरंतर कार्य कर रही है. Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेश के औद्योगिक विकास, युवा प्रतिभा और किसानों के हित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा कीं.

Chief Minister विष्णु देव साय ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3’ में देश-विदेश के 21 औद्योगिक समूहों से 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इनसे प्रदेश के लगभग 29 हजार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के प्रति निवेशकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है और इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. Government का प्रयास है कि निवेश केवल कागजों पर न रहे, बल्कि जमीन पर उतरे और स्थानीय युवाओं को अपने ही प्रदेश में काम मिले.

Chief Minister ने एक अन्य पोस्ट में छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं की सराहना की. उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं अपनी मेहनत, मेधा और नवाचार से वैश्विक मंच पर प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं. दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले ‘रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फिनाले’ में रायपुर के होनहार छात्र पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी India का प्रतिनिधित्व करेंगे. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे इन युवाओं की उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है.

Chief Minister ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं को भी नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

पत्रकारों से बात करते हुए Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि आज हम दिल्ली जा रहे हैं, जहां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में India मंडपम में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है. इस तरह के आयोजन हर साल होते हैं, जिनमें हर राज्य के लिए एक विशेष दिन तय होता है. आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए समर्पित है.

उन्होंने कहा कि इस सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति, संगीत और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी, जिससे देशभर के लोग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकेंगे. किसानों को लेकर भी Chief Minister ने बड़ा भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि किसानों को बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. Government ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं. इस चक्रवात से फसलों को हुए किसी भी नुकसान का सर्वे के जरिए आकलन किया जाएगा.

पिछले चक्रवात के दौरान भी फसलों को नुकसान पहुंचा था, उसका भी आकलन किया जाएगा. Government द्वारा आरबीसी 64 के प्रावधानों या लागू फसल बीमा कवरेज के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा. Government हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी किसान को नुकसान की भरपाई से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा.

–

एससीएच/