
महासमुंद, 16 नवंबर . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से Police को चकमा देकर चार कैदी फरार हो गए हैं. कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. Police फरार कैदियों को ढूंढ रही है.
बताया जा रहा है कि Monday सबुह महासमुंद जिला जेल की ऊंची चारदीवारी फांदकर चारों कैदी फरार हुए हैं. फरार कैदियों में तीन एनडीपीएस एक्ट और एक चोरी का आरोपी शामिल है. धरमवीर, लीलाधर और राजेन्द्र एनडीपीएस एक्ट के आरोपी हैं जबकि पंचराम चोरी के मामले में जेल में बंद था.
एडिशनल एसपी ने कैदियों के फरार होने की घटना की पुष्टि की है. फरार कैदियों की तलाश के लिए Police और जेल प्रशासन सक्रिय हो गए हैं. फिलहाल फरार कैदियों के तरीके और घटना के दौरान सुरक्षा में हुई चूक की विस्तृत जांच की जा रही है. Police संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है.
इसी तरह तमिलनाडु के थेनी जिले में सब-जेल से अक्टूबर में कैदी फरार हो गए थे. जेल में 17 कैदी एक जेल गार्ड के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे. घटना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में Police बल ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. रात में ही Police ने 4 कैदियों को पकड़ लिया था. इसके बाद अगले दिन एक और कैदी को ऑटो-रिक्शा चालक ने पकड़कर Police के हवाले कर दिया.
Police ने जंगल और पहाड़ी इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए तलाशी अभियान चलाया. ड्रोन फुटेज में कैदी झाड़ियों और जंगल में छिपे हुए दिखाई दिए, जिसके बाद Police टीम ने घेराबंदी कर अन्य कैदियों को गिरफ्तार कर लिया. Police ने ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “थेनी जिले में Police ने ड्रोन निगरानी का इस्तेमाल करके भागे हुए कैदियों की तुरंत पहचान की और उन्हें पकड़ लिया. Police ने बहुत तेजी और मुस्तैदी से कार्रवाई की.”
–
ओपी/पीएम
Skip to content