छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्त, आने वाले वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में शीर्ष तीन राज्यों में होगा शामिल: गृह मंत्री शाह

रायपुर, 3 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Tuesday को कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और आने वाले वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल होने की क्षमता रखता है.

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. गरियाबंद क्षेत्र, बालामेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर और अनूठा बस्तर दशहरा यहां के प्रमुख आकर्षण हैं. उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि यहां की धरती समृद्ध है, लेकिन लोग गरीब हैं. हालांकि, उनका विश्वास है कि अगले 10 वर्षों में यहां की धरती और यहां के लोग, दोनों समृद्ध होंगे.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government का लक्ष्य ऐसा छत्तीसगढ़ बनाना है, जहां लोग खुशहाल और समृद्ध हों तथा राज्य की धरती भी संपन्न और विकसित हो. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गठन के 26 वर्षों में से 20 वर्ष तक भाजपा की Government रही है. इस दौरान राज्य का वार्षिक बजट 30 गुना बढ़ा है, प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 25 गुना बढ़ा है. वहीं, आईटीआई, कॉलेज, पॉलिटेक्निक और विश्वविद्यालयों का नेटवर्क तीन गुना विस्तारित हुआ है.

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के लोगों ने भय के दौर से विश्वास के दौर और केवल संसाधनों की उपलब्धता से वास्तविक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि Government छत्तीसगढ़ की संभावनाओं को हकीकत में बदलकर इसे एक सक्षम और समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के समारोह में पहुंचने की सराहना की. उन्होंने कहा कि Chief Minister विष्णु देव साय ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि छत्तीसगढ़ का कार्यक्रम होने के कारण लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगे. इस अवसर पर उन्होंने राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ को नमन किया.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और Prime Minister Narendra Modi इसे संवारने का काम कर रहे हैं. Prime Minister मोदी और Chief Minister विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसी सांस्कृतिक पहल राज्य की समृद्ध लोक परंपराओं को फिर से जीवंत करने और उन्हें बढ़ावा देने में मदद कर रही हैं.

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने नवा रायपुर में विकसित India संकल्प पार्क का उद्घाटन किया. Chief Minister विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

–

डीएससी