छठ महापर्व: पटना में संध्या अर्घ्य की तैयारियां पूरी, घाटों पर साफ-सफाई और सजावट, बाजारों में रौनक

Patna, 15 नवंबर . लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है. आज व्रती डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि Monday सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय इस महापर्व का समापन होगा. इसको लेकर राजधानी Patna को आकर्षक रूप से सजाया गया है. Sunday को शहर में विशेष रूप से साफ-सफाई की गई और घाटों को धोया गया.

Patna नगर निगम के कर्मचारियों ने Sunday को गांधी घाट की सफाई की. आसपास के क्षेत्र में गलियों और सड़कों को साफ किया गया. घाटों के किनारे पक्की सीढ़ियों को पानी से धोया गया है तो वहीं, कच्चे स्थानों पर झाड़ू से सफाई की गई है.

एक कर्मचारी ने समाचार एजेंसी से कहा, “Patna नगर निगम की ओर से घाटों की साफ-सफाई की जा रही है. निगम के कर्मचारी रात-दिन कार्य में जुटे हुए हैं. Sunday सुबह घाटों को धोया गया है और दोपहर 12 बजे तक घाट की पूरी तरह साफ-सफाई हो जाएगी.”

Patna के खाजेकलां घाट को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है. यहां स्वच्छता, रोशनी और सौंदर्यीकरण के साथ घाट का उत्सवी माहौल नजर आ रहा है.

उधर, छठ पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक है. लोग पर्व को लेकर फलों की खरीदारी कर रहे हैं. चूंकि पर्व में प्रकृति की पूजा होती है, इसलिए प्रकृति से जुडी चीजें ही छठी मैया को चढ़ाई जाती हैं. फल ऐसे चढ़ाए जाते हैं जो बिल्कुल ताजे हों और खराब न हों. फिलहाल, फलों की खरीददार के लिए ग्राहक बाजार पहुंच रहे हैं. दुकानदार भी फल बाजार की रौनक से काफी खुश हैं.

बता दें कि चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व 13 नवंबर को पहले दिन के ‘नहाय-खाय’ अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ. दूसरे दिन ‘खरना’ मनाया गया और इस दौरान भी पूजा-पाठ जारी रही. आज तीसरे दिन शाम श्रद्धालु डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे.

–

डीसीएच/