
Mumbai , 13 नवंबर . Mumbai के उप महापौर संजय घाडी ने आरएसएस और भाजपा के संबंधों, एनसीपी के संभावित विलय, Mumbai में जल आपूर्ति और छठ पूजा को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के आयोजन में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी. Mumbai महानगरपालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पानी और कृत्रिम टैंकों की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, राज ठाकरे के लेख और अन्ना हजारे की टिप्पणी पर भी उन्होंने अपनी बात रखी.
आरएसएस और भाजपा के संबंधों पर अन्ना हजारे की टिप्पणी के संदर्भ में संजय घाडी ने कहा कि यह अन्ना हजारे का व्यक्तिगत विचार है. हालांकि, जनता जानती है कि आरएसएस भाजपा की पैरेंट बॉडी है, लेकिन उसकी अपनी अलग विचारधारा भी है. आरएसएस हिंदुत्व और लोगों के भले के लिए पूरे देश में काम करता है. संगठन से भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलता है. केंद्र Government, राज्य Government और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को भी समय-समय पर उसका मार्गदर्शन मिलता है. उन्होंने कहा कि अच्छे सुझावों को अपनाना चाहिए और जो बातें उचित न हों, उन्हें नहीं लेना चाहिए.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और अजित पवार गुटों के संभावित विलय की अटकलों पर घाडी ने कहा कि यह दोनों गुटों का आंतरिक मामला है. दोनों पक्षों के वरिष्ठ नेता इस बारे में निर्णय लेंगे कि विलय करना है या नहीं. संबंधित नेता इस बात को उनसे बेहतर समझते हैं कि विलय करने या नहीं करने में किसका हित है. सुप्रिया सुले के दिल्ली जाने को लेकर उन्होंने कहा कि संभव है कि वह किसी अन्य काम से भी वहां गई हों. फिलहाल इस विषय पर शुरुआती स्तर पर चर्चा चल रही है. दोनों राष्ट्रवादी गुटों की ओर से कोई निर्णय लिया जाता है तो विलय संभव हो सकता है.
Mumbai में जल आपूर्ति पर घाडी ने कहा कि फिलहाल शहर में पर्याप्त पानी है, लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानी और बचत के साथ किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बारिश में कमी के कारण नवंबर के बाद पानी की कमी महसूस हो सकती है. हालांकि, Mumbai महानगरपालिका ने इसके लिए योजना बनाई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि महानगरपालिका अगस्त के अंत तक Mumbai वासियों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी.
छठ पूजा के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि इस पूजा में अपेक्षाकृत कम पानी की जरूरत होती है. कृत्रिम टैंकों में भी सीमित मात्रा में पानी इस्तेमाल होता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध कराया जाएगा. पीने के पानी के अतिरिक्त अन्य उपलब्ध पानी की आपूर्ति भी की जाएगी, ताकि पूजा के आयोजन में किसी तरह की परेशानी न हो.
छठ पूजा को लेकर राजनीति किए जाने के आरोपों पर घाडी ने कहा कि यह कहना गलत है कि किसी त्योहार के आयोजन में सहयोग नहीं किया जाता. भाजपा हो या सत्ता में रहने वाला कोई अन्य पक्ष, सभी धर्मों और जातियों के लोगों को अपने त्योहार मनाने में सहयोग देना Governmentों का कर्तव्य है. छठ पूजा Mumbai के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कई वर्षों से मनाई जाती रही है. इसलिए Mumbai महानगरपालिका, Maharashtra Government और केंद्र Government की ओर से आवश्यक सरकारी सहायता दी जाएगी.
उन्होंने बताया कि Mumbai हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूजा की सामग्री समुद्र में विसर्जित नहीं की जा सकती. इसी वजह से महानगरपालिका ने अलग-अलग स्थानों पर कृत्रिम टैंक बनाए हैं, जहां श्रद्धालु पूजा कर सकते हैं. उन्होंने दोहराया कि इस आयोजन में राजनीति नहीं होनी चाहिए और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा.
रेलवे प्रशासन की ओर से धार्मिक गीत बजाए जाने के मुद्दे पर घाडी ने कहा कि रेलवे की पहली प्राथमिकता यात्रियों को सुविधाएं देना और जरूरी घोषणाएं करना होनी चाहिए. यदि इसके बाद समय बचता है तो अन्य प्रसारण किए जा सकते हैं. लगातार धार्मिक या किसी भी तरह के गीत बजाने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है. किसी भी धर्म के गीतों के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए.
–
Skip to content