
Mumbai , 16 नवंबर . Actor सोनू सूद हाल ही में Mumbai के जुहू बीच में छठ पूजा समारोह में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में सोनू सूद के साथ शेखर सुमन और आयोजक संजय निरुपम समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे.
कार्यक्रम के दौरान Actor ने मीडिया के साथ बातचीत में सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, “संजय निरुपम भाई से मेरा 20-25 साल पुराना रिश्ता है और आज जब मैं यूपी-बिहार के इतने सारे भाई-बहनों को देखता हूं, तो मुझे गर्व महसूस होता है. यह वो लोग हैं, जिन्होंने हमारे देश को बनाया है, इन्हीं की वजह से हमारे काम चलते हैं और आज छठी मैया का इतना पावन दिन है, तो इनके साथ यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मैं दिल से छठी मैया से प्रार्थना करूंगा कि वो इन्हें खुश रखें.”
गायिका मालिनी अवस्थी ने Lucknow में छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया. इस बीच उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में पूर्वांचल समुदाय द्वारा आयोजित इस उत्सव की 43 साल पुरानी परंपरा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 सालों से इस कार्यक्रम में गाने के लिए आ रही हैं और आज भी इस उत्सव का हिस्सा बनी हुई हैं.
उन्होंने कहा, “छठी मैया का ही प्रताप है कि इस समय Lucknow का सबसे भव्य उत्सव छठी मैया का उत्सव मनाया जा रहा है. यह कार्यक्रम पिछले 43 सालों से हो रहा है और यहां पर आते-आते मुझे खुद 25 साल पूरे हो रहे हैं. अगर छठ के समय हम कहीं और परफॉर्मेंस के लिए चले गए, तो Lucknow नहीं आ पाते, लेकिन कहीं नहीं गए हैं, तो यहां जरूर आते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “आज आप गोमती नदी को देखिए, कैसे साफ-सुथरी और सजी हुई है. मेरा मानना है कि Lucknow भले ही अवध में है, लेकिन यहां पूर्वांचल समाज की बड़ी आबादी रहती है और Lucknow इस समय पूरी तरह से पूरब के रंग में रंगा हुआ है. मैं बहुत उत्साहित हूं और इसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे यहां पर परफॉर्म करने का अवसर मिलता है.”
–
एनएस/एएस
Skip to content