छठ पूजा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, यमुना घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश

नोएडा, 4 नवंबर . आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट ने तैयारियां तेज कर दी हैं. छठ पूजा के दौरान यमुना घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए Police अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में Wednesday को थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत स्थित यमुना घाट का निरीक्षण किया गया.

इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण डीसीपी नोएडा प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में किया गया. एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र और एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार Police बल के साथ मौके पर पहुंचे.

अधिकारियों ने घाट के आसपास की स्थिति का निरीक्षण करते हुए छठ पूजा के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस दौरान मौके पर मौजूद Policeकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि छठ पूजा के दौरान घाट पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

घाट तक पहुंचने और वहां से वापस लौटने के दौरान आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं. साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने, किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने और पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए Policeकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए.

अधिकारियों ने संबंधित Police अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा शुरू होने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं. ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मी अपने निर्धारित स्थानों पर मुस्तैद रहें और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं. किसी भी आपात स्थिति या अव्यवस्था की आशंका पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी Policeबल को तैयार रहने को कहा गया.

गौरतलब है कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं. ऐसे में घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु आवागमन की व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. Police अधिकारियों के इस निरीक्षण को इसी दिशा में की जा रही तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है.

गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए Police पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक Police व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी.

–

पीकेटी/एसके