छठ पूजा के सफल आयोजन पर अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री और आसनसोल नगर निगम की टीम को दिया श्रेय

आसनसोल, 16 नवंबर . पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए Chief Minister के मार्गदर्शन और आसनसोल नगर निगम की पूरी टीम की सराहना की है. उन्होंने कहा कि राज्य में नई Government के सत्ता में आने के बाद से सभी त्योहारों का आयोजन बेहतर व्यवस्था और व्यापक तैयारियों के साथ किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने बीरभूम जिले में हुए Police एनकाउंटर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन किया.

छठ पूजा के आयोजन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि छठ पूजा हर साल मनाई जाती है, लेकिन नई Government के आने के बाद से त्योहारों के आयोजन में व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. Chief Minister के मार्गदर्शन में छठ पूजा के साथ-साथ काली पूजा, दुर्गा पूजा, जगद्धात्री पूजा और कार्तिक पूजा का आयोजन भी शानदार तरीके से किया गया है.

उन्होंने कहा कि Chief Minister ने सभी को दिशा-निर्देश दिए, जिसके बाद पूरी टीम ने एकजुट होकर काम किया. इस सफलता का पूरा श्रेय आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर और उनकी टीम को जाता है. अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की.

वहीं, बीरभूम जिले में हुए Police एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति Police पर हमला करता है, गोली चलाता है या जवाबी फायरिंग करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें एनकाउंटर की पूरी परिस्थितियों की जानकारी नहीं है. उन्होंने दावा किया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ 36 आपराधिक मामले दर्ज थे.

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बलात्कार, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए. अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से तुलना किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ की ओर से कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं, क्योंकि इस विषय पर उनसे कभी बातचीत नहीं हुई है. हालांकि, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी जब अपराधी Police से बचकर भागने या Police पर हमला करने की कोशिश करते हैं, तो गोलीबारी और एनकाउंटर की घटनाएं होती हैं.

उन्होंने Chief Minister के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि यदि कोई Police पर हमला करता है या Policeकर्मियों की हत्या करता है, तो उसके खिलाफ सख्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दोहराया कि अपराधियों को उनके कृत्यों की सजा भुगतनी होगी.

–

एएस