छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे

New Delhi, 15 नवंबर . लोक आस्था का महापर्व ‘छठ पूजा’ अपने सबसे महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति में डूबे हुए हैं और Sunday शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) देने की तैयारी कर रहे हैं.

चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व Monday सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा. इस पर्व को मनाने वाले श्रद्धालु 36 घंटे का कठिन ‘निर्जला’ व्रत रख रहे हैं, जिसमें वे पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं करते और पूरी तरह से भगवान सूर्य की आराधना में लीन हैं.

छठ व्रतियों ने Saturday को ‘खरना’ की रस्म निभाई और पारंपरिक तरीके से प्रसाद तैयार किया, जिसमें रसियाव, खीर और पूड़ियां शामिल थीं. इस त्योहार से जुड़ी पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए प्रसाद को आम की लकड़ी से जलने वाले मिट्टी के चूल्हों पर पकाया गया.

पूरी पवित्रता, श्रद्धा और धार्मिक अनुशासन के साथ एक दिन बिताने के बाद व्रतियों ने शाम को निर्धारित रीति-रिवाजों के अनुसार ‘खरना’ का प्रसाद ग्रहण किया. इसी के साथ 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत हुई.

छठ से जुड़ी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए कई घरों में ‘खरना’ की रस्म के दौरान अलग और एकांत कमरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई.

तय समय के अनुसार, Sunday को शाम 4:54 बजे सूर्यास्त होगा, जब श्रद्धालु नदियों के किनारे और अन्य निर्धारित जलाशयों पर पहला अर्घ्य देंगे.

अगली सुबह 5:59 बजे सूर्योदय होने की उम्मीद है, जब श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को अंतिम अर्घ्य देंगे. इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व संपन्न हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म पर लिखा है, “भगवान सूर्य की उपासना, लोक आस्था एवं छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ पूजा की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं. भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करें, यही प्रार्थना है. जय छठी मइया.”

–

ओपी/एएस