
Mumbai , 15 नवंबर . रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने को लेकर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान द्वारा दिए गए बयान पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. वारिस पठान ने कहा था कि नियम और कानून सबके लिए बराबर होने चाहिए. रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के गाने बजाना अच्छा है, लेकिन अगर वह किसी रेलवे स्टेशन पर जाकर नमाज पढ़ेंगे तो बवाल मच जाएगा.
आनंद दुबे ने कहा कि वारिस पठान मुसलमानों को खुश करना चाहते हैं. अब तक यही काम उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और Maharashtra नवनिर्माण सेना कर रही थी, अब उन्होंने अपनी बी-टीम को मैदान में उतार दिया है. वारिस पठान Maharashtra से बाहर हो चुके हैं और अब उत्तर प्रदेश में जमीन तलाश रहे हैं. इसीलिए वह छठ जैसे पावन पर्व पर नफरत और जहरीली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर रेलवे स्टेशन पर एक-दो मिनट के लिए किसी ने गाना बजा भी दिया, तो क्या वारिस पठान वहां नमाज पढ़ना शुरू कर देंगे या अजान करने लगेंगे. उनके मन में यही भावना भरी हुई है.
आनंद दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान इतना नासमझ नहीं है कि वह वारिस पठान को पहचान नहीं पाएगा. वह सब कुछ समझ रहा है. छठी मैया सूर्य भगवान की बहन हैं, कार्तिकेय भगवान की धर्मपत्नी हैं और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री हैं. जिस सृष्टि और प्रकृति में हम रहते हैं, छठी मैया उसी प्रकृति की देवी हैं. कम से कम उनका तो मान-सम्मान कर लिया जाए. इतनी नफरत क्यों की जा रही है? अब ए टीम, बी टीम, सी टीम सब मैदान में उतर गए हैं. लेकिन छठी मैया सभी को सद्बुद्धि देती हैं. वह विरोधियों को भी गले लगाने वाली देवी हैं.
उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान को नहीं मानते, धर्म को नहीं मानते, प्रकृति को नहीं मानते और पर्यावरण की देवी को नहीं मानते, उनका विनाश निश्चित है. यही आसुरी शक्तियां कलयुग में सक्रिय हैं और इन्हीं का विनाश तय है. विरोध करते-करते ये इतने नीचे पहुंच गए हैं कि अब इन्हें धरती तक आने में बरसों लग जाएंगे. और अगर बरसों बाद धरती पर आएंगे, तो आकाश छूने में तो जमाना बीत जाएगा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच सीट बंटवारे पर आनंद दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 1989 से सत्ता से बाहर है. करीब 36-37 साल हो गए हैं, कांग्रेस का वहां Chief Minister नहीं बना है. न केवल Chief Minister नहीं है, बल्कि वह विपक्ष में भी मजबूत स्थिति में नहीं है. जब कुछ है ही नहीं, तो कितनी भी सीटें मांग लो, उसका कोई अर्थ नहीं है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए उजाड़ वाटिका जैसी स्थिति है. वहां कांग्रेस चार सीटें भी जीत जाए, तो वही उसके लिए बहुत बड़ी बात होगी.
दुबे ने दावा किया कि इस बार एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए की Government बनने जा रही है. योगी आदित्यनाथ तीसरी बार Chief Minister बनने वाले हैं. इसी बात से विपक्षी दल बौखला गए हैं. इसलिए वे बैठक और सेटिंग का खेल खेल रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला है. एनडीए पूरी तरह मजबूत है और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की Government 2027 में फिर से बनने वाली है. विपक्ष को 2027 की नहीं, बल्कि 2032 की योजना अभी से शुरू कर देनी चाहिए.
राहुल गांधी के फोन-टैपिंग के आरोपों को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा खारिज करने पर आनंद दुबे ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि उनका फोन टैप हो रहा है, लेकिन अब उन्हीं के करीबी और विदेश मामलों के जानकार कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि पीएम मोदी ऐसा नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के पास इतना समय नहीं है कि वह आपकी बातें सुनें. उनके पास 24 घंटे भी कम पड़ते हैं. उन्हीं के बताए पदचिन्हों पर शिवसेना के नेता चल रहे हैं, जो रात-दिन जनता के बीच में रहते हैं. हम लोग किसी का फोन टैप नहीं करते. हमारे पास अपना ही फोन उठाने का समय नहीं है. हम लोग जनता के बीच में रहते हैं.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content