
New Delhi, 16 नवंबर . लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चौथे एवं अंतिम दिन ‘उषा अर्घ्य’ पर नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी. बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी से लेकर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता तक सभी ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन उदीयमान भगवान को अर्घ्य अर्पित करने के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोक आस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन ‘उषा अर्घ्य’ के पावन अवसर पर सभी व्रती माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की यह परंपरा नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का संदेश देती है. छठी मैया की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “दशकों बाद दिल्ली में छठ महापर्व का ऐसा अलौकिक, अद्भुत और दिव्य-भव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है. मां यमुना के पावन तट से लेकर लगभग 1,400 छठ घाटों तक गूंजते छठ गीत, लाखों श्रद्धालुओं की भक्ति और सूर्यदेव की आराधना ने पूरी राजधानी को आस्था के रंग में रंग दिया है. दिल्ली सचमुच मिनी इंडिया है. यहां हर उत्सव पूरे अपनेपन के साथ मनाया जाता है. इस बार छठ महापर्व में हमारी सनातन संस्कृति का यही विराट और सुंदर स्वरूप साकार हुआ है. छठी मइया और भगवान सूर्यदेव की कृपा से हर छठव्रती की मनोकामना पूर्ण हो और हर परिवार में सुख, आरोग्य एवं समृद्धि का वास हो.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “आस्था, शुचिता एवं लोककल्याण के महापर्व छठ के पावन उषा अर्घ्य के अवसर पर समस्त व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं! छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”
बिहार के उपChief Minister विजय कुमार चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चतुर्थ एवं अंतिम अनुष्ठान ‘उषा अर्घ्य व पारण’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के अंतिम अनुष्ठान ‘उषा अर्घ्य’ की समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकृति-संरक्षण और अटूट लोक-आस्था का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को नई ऊर्जा और खुशहाली से आलोकित करे, यही प्रार्थना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने एक्स पर लिखा, “लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अंतिम अनुष्ठान उषा अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं. उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने का यह दिव्य क्षण सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे. भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया के आशीर्वाद से हर घर-आंगन में हमेशा सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली बनी रहे.”
राज्य सभा सांसद संजय सेठ ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकआस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अंतिम अनुष्ठान ‘उषा अर्घ्य’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.भगवान सूर्य एवं छठी मैया सभी के जीवन में समृद्धि, उन्नति, कल्याण और सकारात्मकता का संचार करे.”
–
ओपी/एएस
Skip to content