चौथे ग्रीष्मकालीन यूथ ओलंपिक का समापन

बीजिंग, 14 नवंबर . स्थानीय समय के अनुसार, 13 नवंबर को चौथे ग्रीष्मकालीन यूथ ओलंपिक खेलों का आखिरी दिन था. उस दिन तलवारबाजी, ब्रेकिंग और बीच हैंडबॉल तीन बड़े खेलों की अंतिम चरण की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. चीनी खिलाड़ी छुए शंगयू ने ब्रेकिंग पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.

इसके साथ ही डकार यूथ ओलंपिक के सभी प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हो गए. चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने 18 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 7 कांस्य पदक, कुल 33 पदकों के साथ स्वर्ण पदक तालिका और पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया.

इस यूथ ओलंपिक का आयोजन 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक किया गया, जिसमें कुल 25 आधिकारिक प्रतियोगिता खेल शामिल थे. प्रतियोगिताएं डकार, जामनियाजा और सली तीन क्षेत्रों में आयोजित हुईं. यह ओलंपिक श्रृंखला की किसी प्रतियोगिता का पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजन था.

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/