
बुलावायो, 17 सितंबर . साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले गए चौथे टी20 मैच को 80 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली है.
साउथ अफ्रीका ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 64 रन से जीता. मेहमान टीम ने तीसरा मैच 80 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 19 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है.
Thursday को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए. मियाने स्मित ने एनेके बॉश के साथ सलामी जोड़ी के तौर पर 8.3 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की. बॉश 24 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं.
इसके बाद स्मिट ने एनेरी डर्कसेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े. डर्कसेन 16 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि मियाने ने 59 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 15 चौके शामिल रहे. विपक्षी खेमे से न्याशा ग्वांजु, फ्रांसिस्का चिपारे और लॉरीन फिरी को 1-1 विकेट हाथ लगा.
इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी. टीम को 9 के स्कोर पर न्याशा ग्वांजुरा (5) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद केलिस न्धलोवु ने 16 रन और बीजा ने 26 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम ने 87 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से कप्तान जोसेफिन न्कोमो ने मिशेल मावुंगा के साथ 38 रन जोड़े, लेकिन जीत नहीं दिला सके. विपक्षी खेमे से केटलिन विंगार्ड ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि एलिज-मारी मार्क्स और लुयांडा न्जुजा को 1-1 विकेट हाथ लगा.
–
आरएसजी
Skip to content