चोरी के लैपटॉप और मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद

नोएडा, 18 सितंबर . नोएडा के थाना फेस-1 की Police ने मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी करने के मामले में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है.

Police के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 18 सितंबर को सेक्टर-14 की तरफ गंदे नाले के पुल के पास से की गई. मामले में पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है. Police के मुताबिक, थाना फेस-1 Police टीम 18 सितंबर को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सेक्टर-14 की तरफ गंदे नाले के पुल के पास एक संदिग्ध युवक को Police ने रोककर पूछताछ की. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद हुए.

Police ने जब बरामद सामान के संबंध में पूछताछ की तो इनके चोरी का होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौशीब पुत्र समशुल कमर, निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-8, नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है. उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है.

Police के अनुसार, आरोपी के कब्जे से बरामद दो लैपटॉप और दो मोबाइल फोन के संबंध में थाना फेस-1 नोएडा में पहले से मुकदमा दर्ज था. Police ने बताया कि आरोपी के पास से तलाशी के दौरान एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ. Police अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उसके संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

Police के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बरामदगी में दो चोरी के लैपटॉप, दो चोरी के मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू शामिल है. आरोपी के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप किन स्थानों से चोरी किए गए थे तथा आरोपी इससे पहले चोरी की किसी अन्य घटना में शामिल रहा है या नहीं.

पीकेटी/डीकेपी