
New Delhi, 8 सितंबर . बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) के लिए ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) मिलने की संभावना कम है. नाहिद हाल ही में साइड-स्ट्रेन चोट से उबरे हैं. इस चोट के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था.
बीबीएल का आगामी सीजन 12 दिसंबर से 26 जनवरी तक खेला जाएगा. खबरों के मुताबिक, बीबीएल की कुछ फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए नाहिद राणा को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. हालांकि, भविष्य में इंटरनेशनल मैच होने और हाल ही में ग्रेड-2 साइड स्ट्रेन से उबरने के कारण, उन्हें बीबीएल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से मंजूरी मिलने की संभावना कम है.
‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, “हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देख रहे हैं कि बीबीएल की कुछ टीमें राणा को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छुक हैं, लेकिन हमें उनकी तरफ से एनओसी के लिए कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला. अगर वह ऐसा करते हैं, तो बोर्ड तय करेगा कि उन्हें एनओसी मिलेगी या नहीं, लेकिन हमारे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को देखते हुए उनके एनओसी पाने की संभावना बहुत कम है. वह (राणा) अभी-अभी चोट से उबरे हैं. हमें इस पर भी नजर रखनी होगी, क्योंकि उनकी फिटनेस और वर्कलोड हमारी मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है.”
तेज गेंदबाज नाहिद राणा इस हफ्ते गेंदबाजी में लौट आए हैं, लेकिन इस महीने के आखिर में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. बीसीबी को उम्मीद है कि 23 वर्षीय खिलाड़ी अगले महीने यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली अवे सीरीज के लिए वापसी करेगा.
बांग्लादेशी टीम अक्टूबर और नवंबर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी और फिर नवंबर-दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी. ऐसे में नाहिद उनकी योजनाओं में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
इस बीच, बांग्लादेश को India दौरे की भी उम्मीद है. यह सीरीज सितंबर में खेली जानी थी, लेकिन दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच संबंधों के कारण यह सीरीज अभी अधर में लटकी हुई है.
–
आरएसजी
Skip to content