चोटिल नजीहा अल्वी महिला एशिया कप 2026 से बाहर, सदफ शमास को मिली पाकिस्तान टीम में जगह

लाहौर, 24 अगस्त . Pakistan महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी घुटने की चोट के कारण आगामी एसीसी महिला टी20 एशिया कप 2026 से बाहर हो गई हैं.

नजीहा अल्वी की जगह पर दाएं हाथ की बल्लेबाज सदफ शमास को टीम में शामिल किया गया है. Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक बयान के मुताबिक, मेडिकल जांच में जोड़ों में दिक्कत की पुष्टि होने के बाद यह फैसला लिया गया, जिसके बाद सिलेक्शन कमिटी ने इस बड़े महाद्वीपीय इवेंट के लिए सदफ को टीम में शामिल किया.

“नजीहा ने अपने बाएं घुटने के पिछले हिस्से में दर्द बताया, जबकि बाद में स्कैन में मोच आने का पता चला. पीसीबी की मेडिकल टीम के जांच के बाद नजीहा तुरंत अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगी, जिसके चार हफ्ते तक चलने की उम्मीद है. नेशनल विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने सदफ को एशिया कप टीम में शामिल किया है. जनवरी 2023 में डेब्यू करने के बाद से वह अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं.”

यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक Dubai में होना है, जिसमें Pakistan को पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों, सात बार के विजेता भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ एक कड़े ग्रुप ए में रखा गया है. Pakistan महिला एशिया कप में अपने अभियान का आगाज एक सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 5 सितंबर को टीम की भिड़ंत India से होगी. वहीं, 7 सितंबर को टीम का सामना हांगकांग-चीन से होगा. सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को होने हैं, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा. फातिमा सना इस टूर्नामेंट के लिए Pakistan की कप्तान के तौर पर वापसी करेंगी, क्योंकि वह ‘द हंड्रेड’ में हिस्सा लेने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं खेल पाई थीं.

महिला एशिया कप के लिए Pakistan टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, इमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, और वहीदा अख्तर.

एसएम/पीएम