चेन्नई : महिला की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए, मणिपुर से आरोपी कपल गिरफ्तार

चेन्नई, 29 अगस्त . चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों तथा मैदे के साथ पकाया. इस सनसनीखेज मामले में Police की स्पेशल टीम ने मणिपुर से फरार कपल को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला तब सामने आया जब आगरा रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक लावारिस सूटकेस मिला. उसमें महिला के शरीर के कटे हुए टुकड़े रखे हुए थे. जांच शुरू हुई तो सूटकेस के अंदर प्लास्टिक कवर पर चेन्नई की एक जानी-मानी टेक्सटाइल कंपनी का नाम मिला. इससे Police का ध्यान चेन्नई की ओर गया.

चेन्नई और आसपास के इलाकों में 350 से ज्यादा cctv कैमरों की जांच की गई. इससे पता चला कि एक कपल गुडुवांचरी जाने से पहले ट्रेन में वह सूटकेस रखकर चला गया था. इसके बाद Police गुडुवांचरी के उस किराए के मकान में पहुंची, जहां कपल रहता था. वहां शव का बाकी हिस्सा मिला.

जांच में पता चला कि कपल ने शरीर के कुछ हिस्सों को पकाने के बाद बाकी टुकड़ों को सूटकेस में रखकर ट्रेन से भेज दिया और खुद भागने की कोशिश की. मृतक महिला की पहचान हैथुल निशा के रूप में हुई है. वह तांबरम के पास एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी.

Police की स्पेशल टीम ने सबसे पहले मणिपुर में Odisha के रहने वाले बाईस वर्षीय माणिक लस्कर को गिरफ्तार किया. हत्या के बाद वह वहां छिपा हुआ था. इसके बाद उसकी पत्नी भागमती माझी को भी मणिपुर से पकड़ लिया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि हैथुल निशा और माणिक लस्कर की जान-पहचान काम के दौरान हुई थी. यह रिश्ता बाद में अवैध संबंध में बदल गया.

माणिक की पत्नी भागमती को इस बात की जानकारी हुई तो उसने आपत्ति जताई. इसके बाद झगड़ा बढ़ा और कपल ने हैथुल निशा की हत्या की साजिश रची. सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. Police ने गिरफ्तार कपल से कड़ी पूछताछ की और आगे की जांच जारी है.

एसएचके/एबीएम