चेन्नई: एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले एथलीटों को खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने किया सम्मानित

चेन्नई, 2 अक्टूबर . एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले और देश के लिए पदक जीतने वाले राज्य के एथलीटों का जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में स्वागत किया गया. एथलीटों में विथ्या रामराज और कमलिनी भी शामिल रहीं. तमिलनाडु Government में लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने एथलीटों का स्वागत किया.

सभी एथलीटों का ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से स्वागत किया गया. मंत्री एथलीटों का स्वागत करने के लिए खुद उपस्थित थे. स्वागत समारोह के दौरान एथलीटों को मंत्री ने शॉल ओढ़ाकर और मुकुट और माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे.

एशियन गेम्स में तमिलनाडु के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है और अलग-अलग विधाओं में एथलीटों ने देश के लिए पदक जीते हैं.

विथ्या रामराज सबसे सफल एथलीट रही हैं. विथ्या ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में रजत और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता.

विथ्या रामराज ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से पूरे देश को रोमांचित किया था. एशियन गेम्स में उन्होंने पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था. तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय ने स्वर्ण जीतने वाली रामराज के लिए 75 लाख रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी.

गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में विथ्या रामराज के साथ किरण पहल, एम. आर. पूवम्मा और प्राची चौधरी भी थीं. भारतीय टीम ने 29 सितंबर 2026 को 3 मिनट 29.69 सेकंड का शानदार समय निकालकर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया.

जी. कमालिनी गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं.

बरनिका इलांगोवन ने महिला पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीता.

अभय सिंह ने स्क्वैश एकल में रजत पदक जीता. वहीं जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिवकुमार ने स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीते.

–

पीएके