चुनाव में संभावित हार के डर से कांग्रेस-सपा एसआईआर पर उठा रहे हैं सवाल : ब्रजेश पाठक

Lucknow, 7 नवंबर . Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से एसआईआर पर सवाल उठाए जाने पर उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में संभावित हार के डर से सवाल उठा रहे हैं. जनता जानती है कि इनकी जमीन अब खत्म हो चुकी है.

Lucknow में Saturday को मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह मामला India निर्वाचन आयोग से जुड़ा है. हमने आज India निर्वाचन आयोग का बयान देखा है. मैं राज्य की जनता से अपील करता हूं कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे यह सुनिश्चित करें कि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाएं. सभी को आगे आकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए. अगर कोई मतदाता छूट गया है, तो उनकी चिंता जायज है. विपक्षी दल चुनाव हारने के डर से पहले से ही तरह-तरह की तैयारियां कर रहे हैं. Samajwadi Party का आधार खत्म हो चुका है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से लेकर Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव तक, इन्हें कम से कम उन मतदाताओं को सामने लाना चाहिए, जिनके मत कटे हों. सपा और कांग्रेस के लोग ऐसी बयानबाजी इसीलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें चुनाव में संभावित हार नजर आ रही है.

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम 2017 से ही दुनिया के नक्शे पर लगातार चमक रहा है. इस बार भी, पिछले साल के मुकाबले और भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उपPresident वहां मौजूद रहेंगे और हम सभी पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. वहां सनातन संस्कृति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. मैं दीपोत्सव के अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. साथ ही, मैं दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा के पावन पर्वों पर भी सभी को शुभकामनाएं देता हूं.

बाराबंकी हादसे पर उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया. उन्होंने कहा कि Lucknow से बाराबंकी की ओर से आ रहे टैंकर और गोंडा की ओर से आ रही गाड़ी के नयागांव, मसौली स्थित दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के घायल होने की घटना दुःखद है. मौके पर चिकित्साधिकारी व अन्य अधिकारियों ने घायलों की स्थिति के दृष्टिगत सभी घायलों को उपचार को जिला अस्पताल बाराबंकी भेज दिया है. सीएमओ बाराबंकी को सभी घायलों के समुचित उपचार व हरसंभव मदद किए जाने तथा मरीजों की स्थिति की निगरानी हेतु मेरे द्वारा निर्देश दिए गए हैं.

–

डीकेएम/पीएम