
Mumbai , 26 सितंबर . Maharashtra से भाजपा नेता राम कदम ने चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आरोपों के लिए सबूत भी जरूरी है.
Mumbai में से बातचीत में भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं को यह समझना चाहिए कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, कोई Political संगठन नहीं. लोकतंत्र में आपको सवाल पूछने और चिंताएं जाहिर करने का अधिकार है, लेकिन ऐसा करते समय आपको सबूत और प्रमाण भी देने चाहिए. बिना दस्तावेज या सबूत के आरोप लगाना बेबुनियाद है और इससे हमारी संवैधानिक संस्था पर ही शक पैदा होता है. यदि विपक्ष को एसआईआर को लेकर आपत्ति है, तो उसे प्रमाण सामने रखने चाहिए.
Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के एसआईआर को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए. यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज है या किसी मृत व्यक्ति का नाम सूची में मौजूद है, तो उसे हटाने की प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए.
राम कदम ने Maharashtra में किसानों की स्थिति को लेकर Government की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कई इलाकों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए. Maharashtra की कुल 358 तहसीलों में से करीब 265 तहसीलों में सूखे की स्थिति है और राज्य का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा इससे प्रभावित है. किसानों को भरोसा है कि Government उनके साथ मजबूती से खड़ी है.
आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत पर हो रहे आरोप-प्रत्यारोप पर भाजपा नेता ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी Political दलों को परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए और मामले को Political रंग देने से बचना चाहिए. घटना के बाद सामने आई परिस्थितियां और आरोपों की जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही उससे जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. परिवार को न्याय दिलाना Government की प्राथमिकता है. लेकिन, कुछ Political दल इस मामले को Political रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल जरूरी है कि जांच पूरी होने दी जाए और तथ्यों के सामने आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाए.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content