चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झारखंड मुक्ति मोर्चा

रांची, 19 अक्टूबर . Jharkhand मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रवक्ता मनोज पांडे ने Monday को से बात करते हुए एक बार फिर चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब एक विश्वसनीय संस्था नहीं रह गई है. जब भी उस पर दबाव पड़ता है, वह अपने ही फैसलों से यू-टर्न ले लेती है.

उन्होंने से बात करते हुए कहा, “जब से चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध शुरू हुआ है, तब से आप देखिए आयोग ने कितने सुधार किए हैं. अपने ही किए गए कई कामों को खुद ही अनुचित बताया और फिर उसे सुधारा. इससे साफ है कि आयोग दबाव में काम कर रहा है. अब वह जो कुछ भी कर रही है, वह अपने किए गए पापों को छुपाने का प्रयास मात्र है.”

जेएमएम प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन चुनाव और जनादेश से होता है, यह सभी जानते हैं. लेकिन जब जनादेश से Government न हटे, तो दूसरा रास्ता जन आंदोलन ही बचता है.

उन्होंने कहा, “जब जनादेश न मिले, तो रास्ता यही है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक व्यापक आंदोलन हो, एक क्रांति हो. जन दबाव के आगे आखिरकार Government को झुकना पड़ेगा और इस्तीफा देना पड़ेगा. जिस तरह के कुकृत्यों में केंद्र Government लिप्त है और जिस तरह वोट चोरी के दम पर वह सत्ता में आई है, उसके खिलाफ जन दबाव लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण है.”

Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज पांडे ने इसे Government द्वारा पोषित गुंडों का कारनामा बताया. उन्होंने कहा कि जिसका नाम इस मामले में आ रहा है, वह जेल में बंद होने के बावजूद अंडरवर्ल्ड चला रहा है. सभी लोग जानते हैं कि उसे किसका समर्थन और सहयोग प्राप्त है. यह पूरी तरह से राज्य Government द्वारा पोषित गुंडों द्वारा किया गया अपराध है.

पश्चिम बंगाल के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर मनोज पांडे ने सुवेंदु Government को पूरी तरह से विफल बताया. उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया.

उन्होंने कहा, “वहां तमाम Policeकर्मी वीवीआईपी सुरक्षा में लगे हुए थे और भीड़ को नियंत्रित करने का कोई प्रबंध नहीं था. उन्हें Jharkhand से सीखना चाहिए. रांची में देखिए, दुर्गा पूजा की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य Government ने क्या-क्या उपाय कर रखे हैं और प्रशासन कितना मुस्तैद है.”

उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा पूजा सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, लेकिन कुछ ढोंगी सनातनी लोग सिर्फ राजनीति करना जानते हैं. इतने बड़े त्योहार पर इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार Government और प्रशासन की पूरी विफलता को दर्शाता है.

–

पीआईएम/एबीएम