
अमरावती, 28 सितंबर . शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने चुनावी अनियमितताओं पर चुनाव आयोग की आलोचना की. इस दौरान अरविंद सावंत थप्पड़ कांड पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा और भाजपा पर जमकर बरसे. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए Police के कार्रवाई न करने का आरोप लगाया.
चुनावी अनियमितताओं पर अरविंद सावंत ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के बारे में कुछ बताने के लिए नहीं रह गया है. हाल ही में Supreme Court के सामने टीएमसी को लेकर केस चल रहा है. इस पर Supreme Court ने चुनाव आयोग को फटकार लगाते हुए तुरंत फैसला लेने का आदेश दिया. Supreme Court ने कहा कि चुनाव आयोग ने शिवसेना के साथ कैसा बर्ताव किया, हम अनुभव कर रहे हैं. इतनी फटकार के बाद भी चुनाव आयोग बेशर्मी से बैठा रहा.
उन्होंने कहा कि Maharashtra विधानसभा के चुनाव के दौरान आखिरी दो घंटे में कई लाख लोगों ने वोट किए. इस पर हमने चुनाव केंद्रों के cctv फुटेज की मांग की थी, जिससे पता चल सके के पांच बजे के बाद कितने लोगों ने वोट किए. हमें cctv का फुटेज नहीं दिया गया. पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान देश की पूरी मिलिट्री लगा दी.
अरविंद सावंत ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा स्थानीय नागरिक को थप्पड़ मारने वाले वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा पहले सांसद थे, वह घमंडी हैं. अगर वहां पर आम आदमी पार्टी की Government होती तो भाजपा के लोग किस तरह से पेश आते. अगर उस व्यक्ति ने आपकी गलती बता दी तो थप्पड़ मार दिया. दिल्ली की जनता ने वोट नहीं दिए, बल्कि भाजपा ने मतदाताओं से वोट को खरीदा है. इस मामले के बाद लोगों को पता चल गया होगा कि उन्होंने किसका चुनाव किया है.
सावंत ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि Police कार्रवाई नहीं करती है. Police के सामने ही व्यक्ति को मारा जा रहा है लेकिन वह कुछ नहीं बोल रही है.
–
एएसएच/
Skip to content