
New Delhi, 30 सितंबर . इंडी गठबंधन की बैठक के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे को पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के प्रभावित होने या लोगों के मतदान के अधिकार से किसी भी तरह की छेड़छाड़ का मामला किसी एक Political दल या गठबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के करीब 140 करोड़ लोगों से जुड़ा मुद्दा है.
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि Political दलों को पार्टी की राजनीति और गठबंधन से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए.
उन्होंने कहा, “यह विपक्ष बनाम भाजपा का मुद्दा नहीं है. यह देश से जुड़ा मुद्दा है.” उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी दलों से एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की.
इंडी गठबंधन की बैठक और प्रस्तावित मार्च को लेकर ढांडा ने कहा कि अगर लोगों के वोट देने के अधिकार के साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो पूरे देश को इसकी चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई में सभी Political दलों और गठबंधनों को साथ आना चाहिए.
उन्होंने कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में सुधार को लेकर आंदोलन के आह्वान का भी जिक्र किया. ढांडा ने कहा कि देश के युवा इस मुद्दे पर कांग्रेस के अभियान का समर्थन कर रहे हैं. अलग-अलग Political दल यदि अलग-अलग मंचों से आंदोलन करेंगे तो इससे यह लड़ाई कमजोर हो सकती है, इसलिए सभी दलों को एक साथ आकर युवाओं का समर्थन करना चाहिए.
ढांडा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस मामले में युवाओं की भूमिका रही थी. उन्होंने कहा कि युवाओं के नेतृत्व में चल रहे आंदोलनों को सभी Political दलों का समर्थन मिलना चाहिए.
आप नेता ने पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि शाह ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं. ढांडा ने कहा कि भाजपा का चुनावी अभियान अपेक्षित समर्थन हासिल नहीं कर सका और इसी वजह से पार्टी के नेता परेशान हैं.
पंजाब में नशे की समस्या का जिक्र करते हुए ढांडा ने 2007 से 2017 के बीच की अकाली दल-भाजपा Government पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उस दौरान राज्य में ड्रग्स की समस्या गंभीर हुई और पंजाब आज भी इससे जूझ रहा है. उन्होंने Gujarat में नशीले पदार्थों की बरामदगी और Haryana में नशे की समस्या का भी जिक्र किया.
ढांडा ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन वाले राज्यों में ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है. उन्होंने पंजाब में 2007 से 2017 के दौरान अकाली दल के साथ भाजपा के गठबंधन को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया.
–
डीकेपी
Skip to content