चीन सीमा पर आईटीबीपी प्रमुख की टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण, किसी विशेष घटना से जुड़ा नहीं मामला

New Delhi, 23 अक्टूबर . भारत-चीन सीमा पर भारत-तिब्बत सीमा Police (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की हालिया टिप्पणी को लेकर उठे सवालों के बीच सूत्रों ने Friday को स्पष्ट किया कि उनका बयान सीमा पर नियमित परिचालन तैयारियों और बलों की तैनाती के संदर्भ में था. इसका किसी विशेष घटना से संबंध नहीं है.

सूत्रों के अनुसार, चीन के साथ India की सीमा की सुरक्षा करने वाली आईटीबीपी Government की नीतियों, विभिन्न परिस्थितियों में जारी निर्देशों और स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुरूप काम करती है. इस मामले पर बल की ओर से जल्द ही आधिकारिक बयान भी जारी किया जा सकता है.

दरअसल, आईटीबीपी प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने Thursday को कहा था कि हाल के दिनों में अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर कई स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ है और स्थिति अभी भी जारी है. कपूर ने Rajasthan के अलवर स्थित आईटीबीपी के एक बेस पर बल के जवानों को संबोधित करते हुए कहा था, “पिछले कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर आमने-सामने होने की स्थिति पैदा हुई और यह अभी भी जारी है.”

इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले कपूर ने बल की नई लड़ाकू इकाई ‘शौर्य कमांडो’ के गठन का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों के साथ जारी आमने-सामने की स्थितियों के दौरान इन कमांडो ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि शौर्य कमांडो को प्रत्येक सीमा बटालियन में तैनात किया जाएगा. इससे बल की परिचालन क्षमता बढ़ेगी और उसे एक अलग पहचान मिलेगी.

गौरतलब है कि वर्ष 1962 में स्थापित आईटीबीपी India और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की सुरक्षा करती है. हिमालयी क्षेत्र में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ठंड के बीच सीमा की निगरानी करना इस बल की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है. कपूर की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब India और चीन पिछले कई वर्षों से सीमा पर जारी सैन्य तनाव के बाद द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं.

पिछले महीने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने एनडीटीवी डिफेंस समिट में कहा था कि सीमा पर स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई वजह नहीं है. वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने आगाह किया था कि सीमा पर किसी भी तरह की बाधा का असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेगा.

India और चीन अक्टूबर 2024 में पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध को सुलझाने के लिए बनी सहमति के बाद संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. पूर्वी लद्दाख में यह गतिरोध चार साल से अधिक समय तक चला था, जिससे दोनों देशों के रिश्तों पर गंभीर असर पड़ा था. चीन के President शी जिनपिंग ने 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए India का दौरा किया था. सात साल बाद उनकी यह पहली India यात्रा थी. इस दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की थी, जिसमें दोनों नेताओं ने संबंधों की समीक्षा की और सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की.

–

डीएससी