
सहारनपुर, 13 सितंबर . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने New Delhi में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात समेत विभिन्न देशों के साझा घोषणापत्र पर सहमति जताने को सकारात्मक कदम बताया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जितना मजबूत होगा, India और पूरे क्षेत्र के लिए उतना ही बेहतर होगा.
सहारनपुर में से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह जो नया वर्ल्ड ऑर्डर तैयार हो रहा है, उसमें India की एक बेहद अहम भूमिका होगी. ब्रिक्स की मजबूती India के लिए और पूरे महाद्वीप के लिए बहुत जरूरी है. विश्व की 40 प्रतिशत से अधिक अर्थव्यवस्था और 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी ब्रिक्स देशों के पास है. वर्कफोर्स भी हमारे पास ज्यादा है. हम एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान रखें. खासतौर पर चीन और हमारे बीच जो विवाद है, वह हल होना चाहिए. अगर ब्रिक्स मजबूती की ओर जाए तो निश्चित रूप से ब्रिक्स एक मजबूत संस्था पूरे विश्व में होगी.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ब्रिक्स देशों द्वारा एकपक्षीय युद्धों, आर्थिक प्रतिबंधों और एकतरफा टैरिफ की कड़ी आलोचना किए जाने तथा अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के सामने ब्रिक्स के एक सुर में खड़े होने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर ब्रिक्स देश अपने स्टैंड पर मजबूती से खड़े रहते हैं तो ट्रंप को झुकना पड़ेगा.
इमरान मसूद ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाने से पहले India की जमीन से जुड़े विवादों का समाधान होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सीमा से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाना चाहिए. कांग्रेस सांसद ने ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद की चर्चा को लेकर कहा कि आतंकवाद का कोई समर्थन नहीं करता है.
रूसी President व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन की मदद को लेकर दिए गए बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि अगर उनकी संप्रभुता पर हमला होगा तो निश्चित रूप से यह सब बातें होंगी.
पश्चिम बंगाल में मदरसों को मिले नोटिस पर कांग्रेस सांसद ने भाजपा Government को घेरते हुए कहा कि इनके पास हिंदू-मुसलमान करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है. यहां मुसलमान मांस खाए तो पीटा जाता है, वहां तो मंदिर में भी मछली खाई जाती है.
–
डीकेएम/
Skip to content