
बीजिंग, 3 अक्टूबर . अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट सोसाइटीज के अफ्रीका क्षेत्र में कार्यालय के उप प्रमुख पियरे क्रेमर और अफ्रीकी संघ व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों स्थित प्रतिनिधि आशा मोहम्मद ने हाल में कहा कि गरीबी उन्मूलन और समुदाय के विकास में चीन का अनुभव अफ्रीका में मजबूत समुदाय बनाने के लिए अहम जानकारी उपलब्ध कराएगा.
क्रेमर ने कहा कि गरीबी उन्मूलन में चीन आंतरिक गति को बढ़ावा देने पर जोर देता है, ताकि विकास की क्षमता बढ़ सके. यह अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट सोसाइटीज की कार्य विचारधारा से मेल खाता है.
अफ्रीका के लिए समुदाय की सहनशक्ति और लचीलेपन बढ़ाने का तत्काल व्यावहारिक महत्व है.
आशा मोहम्मद ने कहा कि चरम मौसम और जलवायु परिवर्तन अफ्रीका के सामाजिक और आर्थिक विकास के हर क्षेत्रों पर प्रभाव डालता है. चीन में मजबूत समुदाय के निर्माण का अनुभव अफ्रीकी देशों के लिए सीखने योग्य है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
Skip to content