चीनी फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन द मिडिल ईस्ट’ ऑस्कर पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी

बीजिंग, 7 अक्टूबर . चीनी फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन द मिडिल ईस्ट’ के आधिकारिक वीबो अकाउंट ने घोषणा की कि यह फिल्म 99वें ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म की दौड़ में चीन की मुख्य भूमि का प्रतिनिधित्व करेगी.

बता दें कि वेन मुये के निर्देशन और शेन थेंग की मुख्य भूमिका वाली ‘युद्ध-विरोधी + खान-पान’ विषयक फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन द मिडिल ईस्ट’ इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है. अब तक इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई 2.3 अरब युआन से अधिक हो चुकी है.

फिल्म की कहानी चीनी रसोइए श्य्वी फू (शेन थेंग द्वारा अभिनीत) के बारे में है, जो परिवार का भरण-पोषण करने और कर्ज चुकाने के लिए मध्य पूर्व जाता है. वहां उसकी मुलाकात रेस्टोरेंट मैनेजर मा च्युनशंग (च्यांग छीमिंग द्वारा अभिनीत) से होती है. दोनों मिलकर ड्रैगन रेस्टोरेंट चलाते हैं.

चीनी व्यंजनों की सुगंध फैलती है, विदेशी ग्राहक लगातार आते हैं, और चीनी स्वाद दुनिया भर के लोगों को संतुष्ट करता है. लेकिन, अचानक युद्ध छिड़ जाता है, और वे भी उसमें फंस जाते हैं, जिससे उन्हें उथल-पुथल और जीवन की मुश्किल परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/