चीनी कौंसुल जनरल ने महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक गांव का दौरा किया

बीजिंग, 6 अक्टूबर . Mumbai स्थित चीनी कौंसुल जनरल छिन च्ये ने एक टीम के साथ Maharashtra के सांगली जिले के एक गांव का दौरा किया. उन्होंने वहां खेतों और एक स्थानीय प्राइमरी स्कूल में जाकर किसानों, शिक्षकों और छात्रों से बातचीत की.

छिन च्ये ने फसल की बढ़त और स्थानीय रहन-सहन व उत्पादन की स्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली.

उन्होंने कहा कि New Delhi में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी President शी चिनफिंग और भारतीय Prime Minister Narendra Modi के बीच हुई हालिया बैठक ने दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाया है. पड़ोसी होने के नाते, चीन और India दोस्ताना आदान-प्रदान को मजबूत करके और मिलकर विकास करके अपने लोगों को फायदा पहुंचा सकते हैं.

उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत करने, चीन के बारे में और जानने और चीन-India दोस्ती के युवा दूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/