चिराग पासवान को एनडीए और भाजपा की नीतियों का करना चाहिए विरोधः सुरेंद्र राजपूत

Lucknow, 27 सितंबर . कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने चिराग पासवान के प्रयागराज युवा संपर्क अभियान, प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की बैठक और कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को अदालत से मिली राहत पर प्रतिक्रियाएं दी.

चिराग पासवान के प्रयागराज युवा संपर्क अभियान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने से बातचीत में कहा, “हर Political पार्टी को अपने क्षेत्र, वोटर्स और युवाओं से बात करने का अधिकार है. चिराग पासवान उसी अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं और Political तौर पर अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि इस समय उन्हें एनडीए और भाजपा की उन नीतियों का विरोध करना चाहिए जिनमें वोट की चोरी, युवाओं पर असर डालने वाले पेपर लीक और नौकरियों की कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं. केंद्र और राज्य Governmentों में लगभग 50 लाख पद खाली पड़े हैं. जब भर्ती प्रक्रिया नियुक्ति के चरण तक पहुंचती है, तो लोग Supreme Court का दरवाजा खटखटाते हैं. अगर वह युवाओं से बात करना चाहते हैं, तो उन्हें एनडीए से बाहर आ जाना चाहिए.”

प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की बैठक पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “चुनाव आयोग के साथ भाजपा की मिलीभगत का भंडाफोड़ हुआ है. राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक बैठक करेगा. हालांकि अभी बैठक की तारीख तय नहीं हुई है.”

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को अदालत से राहत मिलने पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “हम संविधान का पूरा सम्मान करते हैं. राकेश राठौड़ के खिलाफ Political साजिश हुई थी, उसका खुलासा हो गया है. अब भाजपा को बताना पड़ेगा कि भाजपा ने ओछे आरोपों का समर्थन क्यों किया? Police को भी बताना पड़ेगा कि जब आरोपों में दम नहीं था तो चार्जशीट क्यों दाखिल की? भाजपा के कहने पर हमारे सांसद को परेशान किया गया था.”

कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी और आरोप तय करने का आदेश रद्द कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध तथ्यों से शिकायतकर्ता और सांसद के बीच लंबे समय से सहमति से संबंध होने के संकेत मिलते हैं. ऐसे में विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप प्रथमदृष्टया साबित नहीं होता.

–

ओपी/