
New Delhi, 18 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने Wednesday को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
गौरव भाटिया ने कहा, “अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में राहुल गांधी की ओर से देश को बदनाम करने वाला बयान दिया गया. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India नई बुलंदियों को छू रहा है. चाहे लोकतंत्र की आंतरिक ताकत, अर्थव्यवस्था, युवा, विश्व पटल पर India की साख की बात हो, बिल्कुल स्पष्टता से इसको लेकर बात करूंगा. हम लोग बार-बार दिखाते हैं कि कैसे अराजकता के प्रतीक, देश से नफरत करने वाले राहुल गांधी जब भी विदेशी धरती पर जाते हैं तो उनकी ओर से झूठे बयान दिए जाते हैं.”
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की एक ही मंशा होती है कि देश की प्रगति पर ठेस लगे. राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, यह हर किसी को पता है. हालांकि जब नेता प्रतिपक्ष होते हुए राहुल गांधी विदेशी धरती पर जहरीले बोल बोलते हैं तो इससे समझ आता है कि वे India विरोधी हैं. संसद सत्र होने से पहले राहुल गांधी विदेशी धरती पर जरूर जाते हैं. क्या वे अपने विदेशी आकाओं से मार्गदर्शन लेने जाते हैं? देश में 12 वर्ष से एक स्थिर Government है, वे चाहते हैं कि स्थिरता नष्ट हो जाए.”
गौरव भाटिया ने कहा, “राहुल गांधी India के इकलौते ऐसे नेता होंगे, जिनको लगता है कि देश आर्थिक आपदा पर बैठा है. यूपीए Government के तीन अवगुण थे. महंगाई डबल डिजिट में बढ़ती थी. नीतिगत फैसले लेने में लकवा मार जाता था. फाइलों का निपटारा तब तक नहीं होता था, जब तक कि रिश्वत नहीं मिल जाती थी. यूपीए के शासनकाल में टूजी, कोलगेट, सीडब्ल्यूजी जैसे घोटाले ही घोटाले होते थे.”
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा है, इसके संदर्भ को समझने की जरूरत है. राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि देश के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है. देश का भी भविष्य उज्ज्वल है. Prime Minister कहते हैं कि चुनौतियों को हराकर India के लिए उज्ज्वल भविष्य गढ़ना ही हमारा मकसद और प्रतिबद्धता है. 2047 तक विकसित India का बड़ा लक्ष्य हम लोगों ने अपने लिए निर्धारित किया है.”
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी झुठ बोलते हैं और देश को बदनाम करते हैं. देश की अर्थव्यवस्था पर वे चोट करते हैं. ये सभी आराकता की टूल किट हैं. जितना दम हो राहुल गांधी लगा लें, देश का लोकतंत्र मजबूत है. देश में Prime Minister मोदी के नेतृत्व में स्थिर व मजबूत Government है. यह Government ‘अंगद की पांव’ है. इस Government को राहुल गांधी हिला नहीं पाएंगे.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content