
New Delhi, 5 नवंबर . दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है. दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Thursday को कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने की दुखद घटना के बाद युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली Police, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एमसीडी, कैट्स और एनडीआरएफ की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर तैनात किया गया है. मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
इस घटना पर चांदनी चौक से BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने से बातचीत में कहा कि उन्हें चावड़ी बाजार में इमारत ढहने की जानकारी मिली है और वह घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित सभी विभागों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और राहत अभियान जारी है. घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद वह आगे की जानकारी देंगे.
वहीं, BJP MP कमलजीत सहरावत ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. यदि इस मामले में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है या कोई जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. Thursday सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा से इमारत ढहने की सूचना मिली थी. इसके बाद छह दमकल गाड़ियों सहित पानी के टैंकर और अन्य बचाव वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया.
दिल्ली Police के मुताबिक, चावड़ी बाजार में जिस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, वह अवैध थी और असुरक्षित घोषित की गई थीं. सेंट्रल जिले के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर छत डालने का काम चल रहा था. इसी दौरान इमारत ढहने लगी. उस समय वहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे और ठेकेदार भी मौजूद था.
उन्होंने बताया कि इमारत गिरने के दौरान मजदूरों को वहां से हटाया जाने लगा, लेकिन इसी प्रक्रिया में कुछ मजदूर मलबे में फंस गए. अब तक तीन लोगों की पहचान की गई है. तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है और उसकी हालत खतरे से बाहर है.
डीसीपी ने कहा कि निर्माण कार्य अवैध था और इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को पहले ही सूचित किया जा चुका था. मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी और बचाव अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के कारण आसपास की इमारतों में भी दरारें आ गई हैं. सुरक्षा के मद्देनजर उन इमारतों को खाली कराया जा रहा है. इस संबंध में एमसीडी को सूचित कर दिया गया है और निगम की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
डीसीपी ने आगे कहा कि इमारत के मालिकों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उनके खिलाफ First Information Report दर्ज की जा रही है और Police को उनकी पहचान संबंधी जानकारी मिल गई है.
–
डीएससी
Skip to content