‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर पीएम मोदी का तंज

New Delhi, 28 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की जीत और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर निशाना साधा.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश, Maharashtra, बिहार और कर्नाटक, इन चार बड़े राज्यों की 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए. चुनाव मतपत्रों के माध्यम से हुए. अनुमान लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?

Prime Minister मोदी का यह तंज विपक्ष की उस मांग को लेकर है, जिसमें वो ईवीएम में धांधली और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता है.

बता दें कि 2026 के एमएलसी चुनावों के नतीजे बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और Maharashtra, चार राज्यों की 28 सीटों के लिए घोषित किए जा चुके हैं.

कांग्रेस तीन राज्यों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है और Maharashtra में भी उसका सफाया हो चुका है. सत्ताधारी महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन वहां भी कांग्रेस की स्थिति नाजुक नजर आई.

इससे पहले Union Minister प्रह्लाद जोशी ने कहा कि चार राज्यों में लड़ी गई 28 विधान परिषद की सीटों में से पार्टी एक भी सीट जीतने में विफल रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार वोट चोरी का आरोप लगाती है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है, फिर भी जब चुनाव परिणाम उसके पक्ष में नहीं आते तो व्यवस्था को ही दोषी ठहराती है.

उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार ईवीएम पर सवाल उठाती है और कथित अनियमितताओं का आरोप लगाती है, लेकिन जब बैलेट पेपर से मतदान की बात आई तो वहां भी जीत हासिल करने में विफल रही और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणामों ने कांग्रेस पार्टी के आरोपों की वैधता पर ही संदेह पैदा कर दिया है.

गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव चार राज्यों के 28 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए थे. उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे. बिहार में 8 विधान परिषद सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे, जबकि Maharashtra में 5 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए, जिनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे. कर्नाटक में कांग्रेस सभी चार सीटों पर हार गई.

–

एमएस/एबीएम