चाईबासा में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर जंगल में फेंका शव, चाचा गिरफ्तार

चाईबासा, 15 नवंबर . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकुरसाई गांव में एक 11 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उसके चाचा सन्नी गोप को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर गांव के समीप स्थित जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया है.

मृतका की पहचान सिकुरसाई गांव निवासी लक्ष्मी गोप (11 वर्ष) के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी बीते Thursday से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी.

परिवारवालों का आरोप है कि उस दिन आरोपी सन्नी गोप बच्ची को खाने-पीने का सामान दिलाने का लालच देकर अपने साथ घर से बाहर ले गया था. इसके बाद देर शाम तक बच्ची वापस घर नहीं लौटी. जब चिंतित परिजनों ने सन्नी गोप से बच्ची के बारे में पूछताछ की, तो उसने गुमराह करते हुए कहा कि वह लक्ष्मी को रास्ते में गांव के पास ही छोड़कर चला आया था.

परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. किसी अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने अंततः Police को पूरे मामले की लिखित सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने तत्काल जांच शुरू की और संदेह के आधार पर Saturday को आरोपी ताऊ सन्नी गोप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की.

Police की पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसकी निशानदेही पर Police टीम ने पास के जंगल में तलाशी अभियान चलाकर Sunday को मासूम लक्ष्मी का शव बरामद कर लिया. Police ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है.

फिलहाल Police हत्या के पीछे छिपे वास्तविक कारणों की तह तक जाने में जुटी हुई है, क्योंकि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने वारदात की स्पष्ट वजह नहीं बताई है. Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों तथा घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

–

एसएनसी/एसके