चतरा : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

चतरा, 18 नवंबर . Jharkhand के चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हाकला टोला में Wednesday सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया. मृतक की पहचान गांव के ही निवासी चरका भुइयां के पुत्र राकेश भुइयां के रूप में की गई है.

इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, Wednesday को स्थानीय ग्रामीणों ने राकेश के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ देखा. इसकी खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना राजपुर थाना Police को दी. सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार Police दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. Police ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया.

इसके बाद Police ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.

इस मामले में राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि Police इस प्रकरण की हर संभावित बिंदु से गहराई से तफ्तीश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे हत्या की कोई साजिश है, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है.

Police अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल Police मृतक के दोस्तों और परिजनों से बातचीत कर घटना के पीछे की वजहों को खंगालने में जुटी है.

–

एसएनसी/एसके