चक्रवात की आशंका के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा एक सप्ताह टला

भुवनेश्वर, 24 अक्टूबर . संभावित चक्रवात को देखते हुए President द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित Odisha दौरा एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. पहले यह दौरा 28 और 29 अक्टूबर को निर्धारित था, लेकिन अब President 4 और 5 नवंबर को Odisha का दौरा करेंगी.

President सचिवालय के टूर सेक्शन द्वारा जारी पत्र के माध्यम से इस संबंध में सूचना दी गई है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार President का पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा होते हुए Odisha के रायरंगपुर का दौरा अब 4 और 5 नवंबर को होगा. इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है.

संशोधित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार President द्रौपदी मुर्मु 4 नवंबर को डांडबोस हवाई अड्डे से बहलदा स्थित मां किचकेश्वरी मंदिर, महुलडिया के लक्ष्मी मंडप और रायरंगपुर स्थित अपने आवास जाएंगी. इसके अलावा वह रायरंगपुर उपमंडलीय अस्पताल, कचहरी मैदान और हॉलिडे होम का भी दौरा करेंगी.

President 5 नवंबर को रायरंगपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विकास नगर, गोरुमहिसानी स्थित आयरन कॉलेज के मल्टी-स्किल डेवलपमेंट सेंटर और टाउन हॉल का दौरा करेंगी. सभी कार्यक्रमों के बाद वह डांडबोस हवाई अड्डे से New Delhi के लिए रवाना होंगी.

President के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, Police और संबंधित विभागों को सड़क मार्गों की स्थिति, यात्रा समय और सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं.

अधिकारियों से कहा गया है कि President के काफिले की निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी मार्गों का भौतिक सत्यापन किया जाए. साथ ही यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है.

संभावित चक्रवात के मद्देनजर यात्रा कार्यक्रम में किए गए इस बदलाव को एहतियाती कदम के रूप में देखा जा रहा है.

दुखबंधु नायक, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने से बातचीत में पुष्टि की कि President का दौरा फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है. उनका दौरा अब 4 और 5 नवंबर को होने वाला है.

–

एएमटी/डीकेपी