चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर ओडिशा को सहायता के आश्वासन पर सीएम माझी ने अमित शाह का जताया आभार

भुवनेश्वर, 29 अक्टूबर . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने ‘अर्नब’ चक्रवात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देने पर गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है.

Chief Minister मोहन चरण माझी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर Odisha को हरसंभव सहायता का आश्वासन देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार. India Government का यह सहयोग और समर्थन, हर ओडिया (Odishaवासी) की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगा.”

Chief Minister ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें Odisha में अर्नब चक्रवात के प्रभाव, प्रभावित जिलों की मौजूदा स्थिति और राज्य Government द्वारा चलाए जा रहे राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने चक्रवात के मद्देनजर Odisha को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया. India Government का यह सहयोग और समर्थन लोगों की जान बचाने, प्रभावित परिवारों की मदद करने और पूरे राज्य में राहत, पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगा.”

इससे पहले अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया था, “चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, Odisha और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि इस आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें काम में जुट गई हैं और युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य चला रही हैं. आपदा के असर का आकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही आईएमसीटी (अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें) भेजी जाएंगी. India Government पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है.”

एक दिन पहले Chief Minister मोहन चरण माझी ने जानकारी दी थी कि चक्रवात से प्रभावित आठ जिलों के लिए 19 करोड़ रुपये की अग्रिम राहत राशि जारी की गई है. साथ ही, जमीनी स्तर पर निगरानी रखी जा रही है और केंद्र और पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय भी किया जा रहा है.

इस दौरान 43,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जिनमें 2,245 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं. 313 राहत टीमों को तैनात किया गया है, जिनकी मदद से 931 बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराया गया. चक्रवात ‘अर्नब’ के दौरान किसी की भी जान न जाए, इस पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य पूरी तरह से हाईअलर्ट पर है.

–

ओपी/पीएम