चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव

देहरादून, 16 नवंबर . उत्तराखंड के चंपावत की पावन धरती पर स्थित प्राचीन ‘बालेश्वर मंदिर’ आस्था और इतिहास का अनमोल संगम है. कुमाऊं की वादियों में बसा यह मंदिर अपनी अद्भुत शिल्पकला, शांत वातारण और पौराणिक महत्व के लिए जाना जाता है.

कहा जाता है कि यह मंदिर चंद वंश के शासनकाल की धरोहर है, जहां भगवान शिव की पूजा बालेश्वर रूप में होती है. दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं और इस पवित्र स्थल की भव्यता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.

Monday को उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर की भव्यता पर अपने विचार शेयर किए. साथ ही, सभी से यहां की यात्रा करने की अपील भी की. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का वीडियो पोस्ट कर लिखा, “चंपावत की पावन धरती पर स्थित प्राचीन बालेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है. अद्वितीय स्थापत्य शैली और शिल्प कौशल का यह उत्कृष्ट उदाहरण श्रद्धालुओं को अध्यात्म और इतिहास का साक्षात अनुभव कराता है. चंपावत आगमन पर इस दिव्य मंदिर के दर्शन अवश्य करें.”

शिलालेखों और ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार इसका निर्माण 13वीं शताब्दी (लगभग 1272 ईस्वी या उसके आसपास) में माना जाता है जबकि कुछ इतिहासकारों के अनुसार इसकी नींव 10वीं से 12वीं शताब्दी के बीच रखी गई थी. गरुड़ ज्ञान चंद और राजा हरि चंद के शासनकाल (1420–1427 ईस्वी के दौरान) में इसका जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कार्य कराया गया, जिसका उल्लेख यहां के ताम्रपत्र अभिलेखों में मिलता है.

यह परिसर केवल एक मंदिर नहीं बल्कि मंदिरों का एक समूह है जिसमें मुख्य रूप से भगवान शिव (बालेश्वर), रत्नेश्वर और चंपावती दुर्गा को समर्पित मंदिर शामिल हैं. इसकी दीवारें और छतें जटिल और बारीक पत्थर की नक्काशी का बेजोड़ नमूना हैं. इसमें देवी-देवताओं, अप्सराओं, पशु-पक्षियों और पौराणिक कथाओं के सुंदर चित्र उकेरे गए हैं.

यहां महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसमें दूर-दूर से शिव भक्त पहुंचते हैं. भक्त यहां भगवान शिव (बालेश्वर महादेव) के दर्शन के लिए आते हैं और शांत एवं दिव्य वातावरण का अनुभव करते हैं.

–

एनएस/पीएम