
मुजफ्फरनगर, 25 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर Political गतिविधियां तेज होने लगी हैं. Political दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और गठबंधन को लेकर भी बयानबाजी का दौर जारी है. Samajwadi Party के सांसद हरेंद्र मलिक ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सपा के साथ आकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई मजबूत करनी चाहिए.
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति की ऐसी स्थिति है कि यहां चुनाव दो पार्टियों के बीच है, Samajwadi Party और भारतीय जनता पार्टी. जो भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं, वे भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करेंगे किसी भी तरीके से और जो भारतीय जनता पार्टी को हारना चाहता है, वह हमारे समर्थक हैं, तो वह Samajwadi Party को सपोर्ट करेंगे क्योंकि Samajwadi Party कमजोरों की लड़ाई लड़ने का काम करती है.
उन्होंने कहा कि हमारा उनसे अनुरोध है कि वह आएं और Samajwadi Party के हाथ को मजबूत करें और Samajwadi Party के साथ मिलकर कम करें. चाहे चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ाई हो, चाहे कोई भी सियासी लड़ाई हो, सारी सेकुलर पार्टियां उसमें इकट्ठी हुई हैं और मिलकर लड़ाई लड़ने का काम किया. हम सभी को कहते हैं कि इस लड़ाई में हमारा साथ दें और कमजोर व वंचित वर्ग की लड़ाई को मजबूत करें.
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वोट काटने का डर है तो वोट ना काटें, वह ठीक बात कह रहे हैं. उन्हें प्रयास करना चाहिए कि वह वोट ना काटें. उन्हें वोट काटने का प्रयास नहीं करना चाहिए.
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एमएलसी चुनावों पर Samajwadi Party के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि देखिए मैं भी सांसद हूं, पंकज भी विधायक हैं और कई अन्य लोग भी हैं. हमें बताया गया कि पूर्व Union Minister संजीव बालियान अपना वोट डालने के बाद चले गए. मतदाता सूची में हमारे नाम नहीं थे, असल में हमारे नाम हटा दिए गए थे, इसलिए हम अपने घर से जाकर वोट नहीं डाल पाए. इलेक्शन कमीशन की गाइड लाइन है कि एमपी, एमएलए और निर्वाचित प्रतिनिधियों को बूथ पर नहीं जाना चाहिए. इसके बाद भी कुछ लोगों ने गाइडलाइन को दरकिनार किया.
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ Police अधीक्षक ने तो अपना काम सही किया लेकिन अपर जिला अधिकारी का व्यवहार ठीक नहीं रहा और एक इंस्पेक्टर का भी व्यवहार सही नहीं रहा, इसलिए वह यह लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और इस पूरे मामले में किसी को भी नहीं छोड़ेंगे.
बता दें कि Saturday को आजाद समाज पार्टी द्वारा मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मोरना में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बात करते हुए Samajwadi Party से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह हार जाना पसंद करेंगे लेकिन मिलकर भाजपा को हराना पसंद नहीं करेंगे.
–
पीएम
Skip to content