
अशोकनगर, 17 अक्टूबर ( ) Madhya Pradesh के गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद और Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी के सरकारी अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और कहा कि यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा. गुना संसदीय क्षेत्र के अशोक नगर जिले के चंदेरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक अस्पताल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है.
चंदेरी प्रवास के दौरान Union Minister सिंधिया ने Saturday को अस्पताल स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान Union Minister सिंधिया ने अस्पताल निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा है कि अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा. इसमें मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, प्री-एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड, आपातकालीन वार्ड, एक्स-रे कक्ष और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके अतिरिक्त पांच बिस्तरों की नवजात शिशु देखभाल इकाई, लेबर रूम, टीकाकरण संबंधी सुविधाएं, प्रतीक्षालय तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है.
प्रथम तल पर 40 बिस्तरों वाला मुख्य वार्ड, डॉक्टरों के ड्यूटी रूम और बैठक कक्ष बनाए जाएंगे. Union Minister सिंधिया ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया. अस्पताल के निर्माण से चंदेरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. इससे मरीजों को उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम करने की दिशा में भी लाभ मिलने की उम्मीद है.
परियोजना के पूर्ण होने के बाद चंदेरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नया आधार मिलेगा और स्थानीय नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
–
एसएनपी/एएस
Skip to content