
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर . पंजाब की राजनीति में Tuesday को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ में Chief Minister भगवंत मान के कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल हो रही कोठी नंबर 50 पर सीबीआई की रेड की खबर सामने आई. इस रेड के बाद विपक्ष ने आम आदमी पार्टी Government पर तीखा हमला बोला है.
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “घर नंबर 50 – भगवंत मान का कैंप ऑफिस और वही घर जहां से उनके दिल्ली के आका पंजाब को चलाते थे, अब वहां सीबीआई की रेड पड़ रही है. इस विडंबना को नजरअंदाज करना मुश्किल है कि जिस जगह से पंजाब पर दिल्ली का ‘रिमोट कंट्रोल’ चलता था, वही जगह अब सीबीआई की जांच के दायरे में है. सीबीआई को सच सामने लाना चाहिए. पंजाब को चुनावी लेन-देन की प्रयोगशाला नहीं बनने देना चाहिए.”
वहीं शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इस मुद्दे पर ‘आप’ Government को घेरा. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भ्रष्टाचार के खेल का अंत शुरू. पंजाब के गुरु-दोखी Chief Minister के आवास के पास, चंडीगढ़ की कोठी नंबर 50 पर सीबीआई की रेड. घारचों गांव वाला राजबीर घुम्मण, जो सीएम हाउस का कर्ता-धर्ता और दलाल बना फिरता था, अब सीबीआई के रडार पर. मोहाली फेज-11 समेत कई जगहों पर सीबीआई की टीमें घुसीं. गुरु-दोखी भगवंत मान के भ्रष्टाचार के साम्राज्य का अंत शुरू हो गया है. जल्द ही भगवंत मान से भ्रष्टाचार को लेकर पूछताछ हो सकती है.”
इसके बाद एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया, गुरु-दोखी के भ्रष्टाचारी साम्राज्य का अंत शुरू. उल्टी गिनती शुरू हो गई है. सीबीआई के साथ अब ईडी ने भी पंजाब भर में 8 से 10 अलग-अलग जगहों पर रेड शुरू कर दी है. 10 हजार करोड़ से ज्यादा के मामले में बहुत सारा सामान ईडी के हाथ लग चुका है, इसलिए रेड का दायरा बढ़ा दिया गया है. भगवंत मान का पंजाब लूट कर बनाया हुआ साम्राज्य अब गिरने जा रहा है इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सब पकड़े जाएंगे. भगवंत मान को भ्रष्टाचार पर अपनी नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए अपना त्यागपत्र देना चाहिए.
–
एससीएच/
Skip to content