
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर . चंडीगढ़ शहर में Thursday को आयोजित होने वाली मैराथन के मद्देनजर चंडीगढ़ ट्रैफिक Police ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत Sunday सुबह 5 बजे से सुबह 9:30 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट और नियंत्रित किया जाएगा. ट्रैफिक Police ने आम जनता से अपील की है कि वह प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
ट्रैफिक Police की एडवाइजरी के अनुसार, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1 से हाईकोर्ट चौक, ओल्ड बैरिकेड चौक और सुखना लेक की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी. इसके अलावा हीरा सिंह चौक की ओर दाएं मुड़ने, पंजाब लोक भवन रोड से किशनगढ़ मोड़ की ओर बाएं मुड़ने तथा सेंट कबीर लाइट पॉइंट की ओर दाएं मुड़ने वाले मार्गों पर भी ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा.
इसी तरह शास्त्री नगर लाइट पॉइंट की ओर बाएं मुड़ने, किशनगढ़ चौक और ललित होटल की ओर बाएं मुड़ने वाले रास्तों पर भी यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. वहीं, आईटी पार्क लाइट पॉइंट से यू-टर्न लेने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. इन मार्गों पर मैराथन के आयोजन को सुचारु बनाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए Policeकर्मियों की तैनाती की जाएगी.
चंडीगढ़ ट्रैफिक Police ने वाहन चालकों और अन्य यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय के दौरान प्रभावित मार्गों से गुजरने से बचें और मौके पर तैनात ट्रैफिक Policeकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
Police ने लोगों से ट्रैफिक संबंधी ताजा जानकारी के लिए अपने आधिकारिक social media हैंडल पर नजर रखने की अपील भी की है. ट्रैफिक Police ने कहा कि मैराथन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है. Police ने लोगों से नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों के अनुसार चलने की अपील की है.
–
पीएम
Skip to content