
Lucknow, 11 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और Pakistanी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वही देवभूमि के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के पहले Chief Minister पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी उत्तराखंड से थे. मां गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती और रामगंगा भी उत्तराखंड से ही आती हैं, ऐसे में उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहना छोटी सोच और विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक है.
सीएम योगी Wednesday को Lucknow के पंडित गोविंद वल्लभ पंत उपवन में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव 2026 को संबोधित कर रहे थे. Chief Minister ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों पर उंगली उठाने वाले देश की रक्षा में उनके योगदान को भूल जाते हैं. उत्तराखंड का नौजवान सीमाओं पर खड़ा होकर यह नहीं देखता कि वह उत्तराखंड की सीमा पर है, अरुणाचल में है या Rajasthan में. उसके लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि होती है.
उन्होंने कहा कि छोटी बुद्धि के लोग महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचकर उच्छृंखल व्यवहार करते हैं. ऐसे लोगों को जनता बार बार ठुकराती है. इनकी संवेदना लोक परंपरा, लोक संस्कृति और लोक आस्था से नहीं, बल्कि दुर्दांत माफियाओं से जुड़ी होती है. माफिया के मरने पर ये आंसू बहाते हैं. Chief Minister ने स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रिटिश शासन में निर्दोष भारतीयों पर गोली चलाने का आदेश मिलने पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया था. सजा मिलने के बावजूद उनका साहस नहीं टूटा.
उन्होंने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि ने देश को अनेक महान विभूतियां दी हैं. उत्तराखंड के लगभग हर परिवार में सेना के प्रति समर्पण का भाव दिखाई देता है. Chief Minister ने उत्तराखंड महापरिषद को आश्वस्त किया कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत उपवन में उसके आयोजन निर्बाध रूप से चलते रहेंगे. यह स्थल उत्तराखंड से जुड़े कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगा और यहां कोई अन्य गतिविधि नहीं होने दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि Government उत्तराखंडवासियों के साथ खड़ी है. उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. Chief Minister ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम Chief Minister पंडित गोविंद वल्लभ पंत द्वारा स्थापित उत्तराखंड महापरिषद पिछले 78 वर्षों से Lucknow में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक गायन और खानपान को संरक्षित करने का कार्य कर रही है. अवध की संस्कृति और देवभूमि का गौरव इस महोत्सव में एक साथ दिखाई देता है.
Chief Minister ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन प्राकृतिक पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर हैं, लेकिन उनकी पर्याप्त ब्रांडिंग नहीं हो सकी. Prime Minister Narendra Modi ने जब मिलेट को प्रोत्साहित किया तो लोगों ने कोदो और झंगोरा जैसे अनाजों के बारे में जानना शुरू किया. कुल्थ की दाल का स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने वाला उसे भूल नहीं सकता. उन्होंने महोत्सव में मड़वा, झंगोरा और चौलाई सहित पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाने की सराहना की. बताया कि उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के बाद अब वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन यानी एक जिला एक व्यंजन अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है. स्थानीय खानपान को पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं हैं.
उन्होंने उत्तराखंड के कलाकारों को मंच देने और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने का आह्वान किया. Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित India और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है. अपनी विरासत पर गौरव, गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति, सेना और सुरक्षाबलों के प्रति सम्मान, सामाजिक एकता तथा नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन ही विकास का आधार है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, पंचप्रयाग, कैंची धाम और अन्य तीर्थों की तरह उत्तर प्रदेश के अयोध्या, काशी, मथुरा वृंदावन, प्रयागराज, विंध्यवासिनी धाम और नैमिषारण्य भी हमारी साझा विरासत हैं. जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वाले तत्वों से सावधान रहना होगा.
Chief Minister ने कहा कि पिछली Governmentों में अयोध्या में अंधेरा और गंदगी रहती थी. आज अयोध्या और काशी जगमगा रही हैं. भव्य दीपोत्सव और दिव्य कुंभ जैसे आयोजन हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य था, अब देश की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि पहले जिलों में माफियाओं का वर्चस्व था, लेकिन अब उनकी स्थिति बदल चुकी है. ईमानदारी से प्रयास किए जाएं तो विकास का मार्ग खुलता है. Chief Minister ने चमोली में जन्मे पद्मश्री सम्मानित वैज्ञानिक प्रोफेसर विजय प्रसाद डिमरी और अल्मोड़ा की प्रसिद्ध लोक गायिका बीना तिवारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया.
उन्होंने दोनों के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान की सराहना की. Chief Minister ने उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले पंडित गोविंद वल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी को भी स्मरण किया. उन्होंने नारायण दत्त तिवारी की जन्मशताब्दी का उल्लेख किया. महोत्सव के मंच से Chief Minister योगी आदित्यनाथ और अन्य अतिथियों ने उत्तराखंड दर्पण स्मारिका 2026 के विशेषांक विकसित India श्रेष्ठ India का विमोचन किया. इस अवसर पर स्मारिका के प्रधान संपादक पूरन सिंह जीना भी मौजूद रहे. यह स्मारिका उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विकास यात्रा तथा सांस्कृतिक उपलब्धियों को संकलित करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content