घायल कैप्टन स्मित और परिवार को भारत सरकार का पूरा सहयोग: राजदूत दीपक मित्तल

New Delhi, 1 अक्टूबर . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में India के राजदूत दीपक मित्तल ने फ्लाईDubai के घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘India का बहादुर बेटा’ बताते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी बहादुरी और साहस का परिचय देकर बड़ी त्रासदी को टाल दिया. उन्होंने Thursday को Dubai में कैप्टन स्मित के परिवार से मुलाकात कर India Government की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया.

राजदूत दीपक मित्तल ने डीडी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि कैप्टन स्मित ने असाधारण बहादुरी और साहस का प्रदर्शन करते हुए कई लोगों की अनमोल जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टालने में अहम भूमिका निभाई.

उन्होंने कहा, “मैंने आज Dubai में परिवार, उनकी पत्नी, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें कैप्टन स्मित के कल्याण और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में India Government के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया.”

मित्तल ने बताया कि भारतीय मिशन लगातार पायलट के परिवार और यूएई के अधिकारियों के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने भी घायल भारतीय पायलट और उनके परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है.

उन्होंने कहा, “हमें India के इस बहादुर बेटे पर बहुत गर्व है और हम उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन देना जारी रखेंगे.”

Dubai स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार, राजदूत दीपक मित्तल और India के महावाणिज्यदूत ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने Thursday को Dubai में कैप्टन मच्छार के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान परिवार को कैप्टन की स्वास्थ्य स्थिति और उनके उपचार एवं रिकवरी के बारे में जानकारी दी गई.

भारतीय मिशन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राजदूत और महावाणिज्यदूत ने परिवार को आश्वस्त किया कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास यूएई के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और परिवार को आगे भी हर संभव सहायता मिलती रहेगी. उन्होंने कैप्टन मच्छार के असाधारण साहस, सूझबूझ और लोगों की जान बचाने के लिए किए गए निस्वार्थ प्रयासों की भी सराहना की.

कैप्टन मच्छार फ्लाईDubai की उड़ान एफजेड1073 के पायलट हैं. Wednesday को उड़ान के दौरान एक हमले को रोकने की कोशिश में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के दौरान एक अन्य पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा.

इसके बावजूद भारतीय पायलट ने हमलावर का बहादुरी से सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद विमान में मौजूद यात्री कॉकपिट में पहुंचे और हमलावर को काबू करने में मदद की.

हमलावर के काबू में आने के बाद गंभीर रूप से घायल कैप्टन मच्छार को विमान में ही स्थिर किया गया. इसके बाद विमान ने सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग की. कैप्टन मच्छार को फिलहाल तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका आवश्यक इलाज चल रहा है.

Prime Minister Narendra Modi ने भी कैप्टन मच्छार के परिवार के सदस्यों से फोन पर बात की और उनकी बहादुरी की सराहना की. Prime Minister ने कहा कि भारतीय मिशन घायल पायलट को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं.

–

डीएससी